वात्सल्य समूह संस्था की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नई टीम ने ली सेवा कार्यों की शपथ
शिवपुरी-जब देखा था कि कोरोनाकाल में एक-दूसरे से लोग मिलने से घबराते थे उस समय वात्सल्य समूह संस्था के द्वारा आगे आकर ना केवल ऑक्सीजन कंसट्रेटर दिए बल्कि वात्सल्य समूह संस्था अध्यक्ष इंजी.पवन जैन के द्वारा अपने होटल को ही क्वारंटीन के रूप में स्थापित कर दिया गया, प्रतिभा सम्मान, समाज को प्रोत्साहन और प्रगतिशील समाज की स्थापना करने में वात्सल्य समूह संस्था का अभिन्न योगदान है इस संस्था के कार्य अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा देने का कार्य करते है। उक्त उद्गार व्यक्त कि मप्र शासन के राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने जो स्थानीय परिणय वाटिका में आयोजित समाजसेवी संस्था वात्सल्य समूह संस्था की नवीन टीम के शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, राजेन्द्र जैन भण्डारी अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र टिकटौली मुरैना, जैसवाल जैन उपरौंचिया समाज अध्यक्ष राजेन्द्र जैन (राजमाया), समाजसेवी रामदयाल जैन, वात्सल्य समूह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंजी. पवन जैन, संस्थापक सचिव शिक्षक अजय जैन, निवृत्तमान अध्यक्ष दिनेश जैन, महासचिव जैन, वर्तमान नव नियुक्त अध्यक्ष मनीष जैन (मावा वाले), महासचिव राजेन्द्र जैन रिंकू व कोषाध्यक्ष निर्मल जैन मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम भगवान महावीर के चित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ तत्पश्चात मंगलाचरण व स्वागत भाषण नव नियुक्त अध्यक्ष मनीष जैन(मावा वाले) के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में आधा सैकड़ा के करीब समाज के वरिष्ठजनों सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सेवाभावी, गणमान्य नागरिक आदि का शॉल व माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सचिवीय प्रतिवेदन निवृत्तमान महासचिव संजीव जैन के द्वारा दिया गया जिन्होंने वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों को बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन माणिक जैन के द्वारा जबकि आभार प्रदर्शन डॉ.दिलीप जैन के द्वारा व्यक्त किया गया।
नए अध्यक्ष मनीष जैन का संकल्प ओपीडी संचालन, चिकित्सा उपकरण बैंक व अपना घर आश्रम को किए बैड दान
पीडि़त मानवता के कार्यों में अग्रणीय रूप से रहने वाली समाजसेवी संस्था वात्सल्य समूह के नवी अध्यक्ष मनीष जैन (मावा वाले) सहित उनकी टीम के महासचिव राजेन्द्र जैन रिंकू व कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के द्वारा अपना पदभार शपथ ग्रहण समारोह के रूप में लेते हुए संकल्प लिया गया कि वह अपने सेवा कार्यों की शुरूआत संस्था के सेवा उद्देश्यों के तहत संस्था कार्यालय महावीर नगर में ओपीडी का संचालन, चिकित्सा उपकरण बैंक का संचालन व अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुजियों के लिए बैड दान किए जाऐंगें। इस संकल्प के साथ ही सभागार में मौजूद लोगों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ वात्सल्य समूह संस्था की नवीन कार्यकारिणी का अभिवादन किया और माल्यार्पण करते हुए उन्हें इन सेवा कार्यों के लिए बधाई दी।
व्यवस्था परिवर्तन कुछ नया सिखाती है : एसपी राजेश सिंह चंदेल
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि हरेक क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन होना चाहिए और यहां वात्सल्य समूह संस्था में नवीन टीम आज अपने सेवा कार्यों की शपथ ले रही है निश्चित रूप से इन्हें इस नई व्यवस्था परिवर्तन से कुछ सीखने को मिलेगा। इसके साथ ही वात्सल्य समूह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष के द्वारा किए जाने वाले कार्य ही जब प्रेरणादायी होंगें तब निश्चित रूप से इस संस्था के द्वारा नई टीम के सेवा कार्यों का संकल्प भी यह प्रदर्शित करता है कि आने वाले समय में वात्सल्य समूह संस्था सेवा कार्यों के नए आयामों को स्थापित करेगी।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment