---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 3, 2022

चित्रकूट धाम में अभा ग्वाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं युवा संवाद 14-15 अप्रैल को


दो दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय एजेंडें पर किया जाएगा मंथन, होगा चित्रकूट धाम का भ्रमण

शिवपुरी- प्रगतिशील समाज की स्थापना को लेकर कार्यरत अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के द्वारा आगामी 14-15 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र चित्रकूट धाम में किया जा रहा है। जिसमें इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एंव युवा संवाद में एक ओर जहां राष्ट्रीय एजेंडें पर मंथन किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर चित्रकूट धाम का भ्रमण भी किया जाएगा।

यहां जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल ने बताया कि सामाजिक संगठन को प्रगतिशील किस प्रकार से बनाया जाए, सामाजिक सहभागिता हो, युवाओं का संवाद और राष्ट्रीय नेतृत्व को पूर्ण करने के लिए राष्ट्रीय एजेंडे पर कार्य संपूर्ण राष्ट्र भर में कर संगठन को सशक्त व मजबूत बनाया जाए इसे लेकर चित्रकूट धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन 14-15 अप्रैल को स्थान रामायण कुटी, चित्रकूट धाम में किया जा रहा है।

अखिल अखिल भारतीय ग्वाल महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का दो दिवसीय आयोजन इस वर्ष चित्रकूट में होना तय हुआ है जिसमें ग्वाल समाज के सभी बंधुवर वरिष्ठ जन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय ग्वाल महासभा का यह राष्टीय स्तर का कार्यक्रम समाज में हो रहे उत्कृष्ट कार्य समाज सेवा एवं शिक्षा के प्रसार के कार्यों को लेकर तय हुआ है। इस आयोजन में अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय एजेंडे पर आगे किस प्रकार कार्य करना है, यह तय होगा। अभा ग्वाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में देश के सभी छावनिओं से समाज प्रेमी बंधु अधिक से अधिक संख्या में पधारे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी एवं महिला कार्यकारिणी का प्रसार होगा।  

इन मुख्य बिंदुओ पर की जाएगी चर्चा
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के द्वारा जिन प्रमुख बिन्दुओं पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं युवा संवाद के रूप में जो चर्चा की जानी है उसमें
1.  समाज की संस्कृति को देश के पटल पर लाना-
ग्वाल समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक गौरव की सामाजिक विरासत एवं परंपराओं को संगठनात्मक रूप से उत्कृष्ट तरीके से अपने जिलो मे प्रदर्शित किया जाए जिससे देश में समाज का गौरव और वैभव बढे।
2. सभी प्रदेश में प्रदेश कार्यालय खोलने के प्रयास -
सभी प्रदेश की राजधानी मे अखिल भारतीय ग्वाल महासभा का प्रदेश कार्यालय के लिए जगह और उसके निर्माण पर चिंतन ।
3. संगठन का समाज में योगदान -
संगठन के द्वारा ग्वाल समाज मे जो सराहनीय कार्य हुए उन पर चर्चा
4. जाति प्रमाणपत्र का क्रियान्वयन समाज मे लाएं।

No comments: