---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 3, 2022

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न


राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार के द्वारा राष्ट्रीय सचिव जानकी पाण्डे व युवा जिलाध्यक्ष राकेश वंशकार को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

शिवपुरी-राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में आयोजित हुई जिसमें मध्यप्रदेश से सुश्री जानकी पाण्डे का प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए महासचिव के रूप में कार्यभार उत्कृष्ट करने के बाद अब राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी से नवाजा है वहीं जिला शिवपुरी में युवा जिलाध्यक्ष के तौर पर राकेश वंशकार को भी पार्टी की महत्वपूर्ण युवा जोड़ों के रूप में युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विभिन्न प्रदेशों से आए पार्टी प्रतिनिधियों के साथ इन दोंनों पदाधिकारियों का भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार के द्वारा पार्टी का गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। 

यहां जानकारी देेते हुए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष राकेश वंशकार ने बताया कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार के निर्देशन में नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव सुश्री जानकी पाण्डे के द्वारा पार्टी गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा और सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा साथ ही पार्टी के द्वारा जनहित में अनेकों कार्य किए जाऐंगें ताकि आने वाले समय में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका इन चुनावों में रहे। 

इस अवसर पर राकेश वंशकार ने बताया कि लगातार 2 वर्षों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की यूथ ब्रिगेड को मध्यप्रदेश के 8 संभागों में मजबूती प्रदान करने एवं शिवपुरी में बाढग़्रस्त पीडि़तों की मदद, कोरोनोग्रस्त पीडि़तों एवं अनेक सामाजिक कार्यों हेतु राष्ट्रवादी का परचम पूरे मध्यप्रदेश में लहराने वाली पार्टी महासचिव सुश्री जानकी पाण्डे को उनके उत्कृष्ट कार्येां को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार व यूथ प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में रूप में अब प्रदेश महासचिव से राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 24 राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष व महासचिव इस बैठक में शामिल हुए जिसमें अध्यक्षता पार्टी के यूथ प्रभाग अध्यक्ष धीरज शर्मा के द्वारा की गई।

No comments: