शिवपुरी- वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी के द्वारा नवसंवत्सर के अवसर पर गरीब, निर्धन और आदिवासी परिवारों के बीच गुड़ीपड़वा नव वर्ष मनाया गया। यहां एबी रोड़ स्थित ग्राम कठमई पहुंचकर वैश्य महासम्मेलन के द्वारा आदिवासी परिवारों को पूड़ी-सब्जी व हलवा का भण्डारा के रूप में वितरण किया गया।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष हरिओम जैन ने बताया कि नव संवत्सर के अवसर पर संस्था की महिला सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा नव वर्ष मनाया साथ ही गुड़ी पड़वा के मौके पर एबी रोड़ स्थित ग्राम कठमई पहुंचकर वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर आदिवासी परिवारों को भण्डारा कराया। एक ओर जहां महिला इकाई जिला प्रभारी प्रीति जैन, रेणु अग्रवाल अध्यक्ष सहित अन्य महिलाओं के द्वारा माता के भजन का आयोजन कर नव संवत्सर दिवस मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर सेवा कार्य में वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष हरिओम जैन, सिद्धार्थ लढ़ा अध्यक्ष संभाग युवा, देवेंद्र जैन खतोरा संभागीय अध्यक्ष, भरत अग्रवाल प्रांतीय महामंत्री, गोपिन्द्र जैन नगर प्रभारी, सुभाष खंडेलवाल, विकास गोयल जिला प्रभारी युवा इकाई, लवलेश जैन अध्यक्ष युवा, रमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment