वैश्य महासम्मेलन का युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में विभिन्न समाजसेवियों, समाज प्रतिनिधियों का हुआ सम्मानशिवपुरी- आज के युवा इस देश की रीढ़ है और इन युवाओं को संगठित और सशक्त बनाने के लिए वैश्यों के हितों की रक्षा, सुरक्षा और वैश्यों को संगठित करने के लिए ही वैश्य महासम्मेलन का निर्माण किया गया है, अब तक पूरे जिले के 48 जिलों में युवा सम्मेलन के माध्यम से वैश्य महासम्मेलन ने सर्वाधिक रूप से युवाओं को जोडऩे में भी महती भूमिका निभाई है। उक्त उद्गार व्यक्त कि पूर्व मंत्री एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रांताध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने जो स्थानीय नक्षत्र गार्डन में आयोजित युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती पदमा संदीप माहेश्वरी नव नियुक्त अध्यक्ष नपं नरवर रहे जबकि अन्य अतिथियों में प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिलाध्यक्ष हरिओम जैन, युवा संभाग अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, युवा जिलाध्यक्ष लवलेश जैन (चीनू), युवा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन गर्ग सहित मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता भाजपा आशीष अग्रवाल एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु अग्रवाल व महिला प्रभारी श्रीमती प्रीति जैन मंचासीन रही। कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव जैन बांझल के द्वारा जबकि आभार प्रदर्शन युवा जिलाध्यक्ष लवलेश जैन चीनू के द्वारा व्यक्त किया गया।
युवा सम्मेलन में विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष व प्रभारी हुए शामिल
वैश्य महासम्मेलन के द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम में दूर-दराज की विभिन्न तहसीलों से भी वैश्य युवा शामिल हुए इनमें तहसील शिवपुरी से गोपिन्द्र जैन, सुशील अग्रवाल, नरवर से अनिल जैन, पंकज सर्राफ, करैरा से राजेन्द्र गेड़ा, दिलीप सिंघल, पिछोर से संतोष गुप्ता, संजीव गुप्ता, खनियाधाना से अवधबिहारी, भानु जैन, बदरवास से संजय बोहरे व भानु गोयल, कोलारस से दीपक जैन, केसरी बिन्दल, पोहरी से मनीष गुप्ता, गिरराज गुप्ता, बैराढ़ से कपिल गुप्ता व गौरव गुप्ता शामिल हुए।
सामाजिक समराता के तहत विभिन्न समाजसेवियों, समाज प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
सामाजिक समसरता के रूप में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों व समाजसेवियों में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले), मारबाड़ी समाज से जौली मंगल, जैसवाल समाज से स्वरूपचंद जैन, माहेश्वरी समाज से सिद्धार्थ लढ़ा, खण्डेलवाल समाज से सुनील खण्डेलवाल, गहोई समाज से राजेन्द्र गुप्ता सेठ, मंगलम संस्था अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जैन मिलन से अध्यक्ष अल्पेश जैन, पुलक जनचेतना मंच से राकेश जैन, वात्सल्य समूह से अध्यक्ष मनीष जैन, भाविप शाखा शिवपुरी अध्यक्ष संजीव जैन कैपीटल, चन्द्रप्रभु जिनालय से चौ.अजीत जैन, छत्री मंदिर से राजकुमार जैन जड़ीबूटी, आदिनाथ जिनालय से वीरेन्द्र जैन पत्ते वाले, पुरानी शिवपुरी से मुरारी लाल जैन, श्वेताम्बर जैन समाज से तेजमल सांखला, स्थानकवासी पूजा से राजेश कोचेटा आदि का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
.jpeg)

.jpeg)
No comments:
Post a Comment