---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 12, 2022

बदलाव की बयार के साथ लड़ा जाएगा 2023 का विधानसभा चुनाव : पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव



पोहरी विधानसभा में प्रथम नगरागमन पर पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव के द्वारा किया गया स्वागत समारोह

शिवपुरी- पोहरी विधानसभा यह वही क्षेत्र है जहां से वर्ष 2018 में कांग्रेस का प्रत्याशी ना केवल जीता बल्कि वह आज महल की आड़ में पाला बदलकर भाजपा की नाव पर सवार हो गया, यह पूरे पोहरी विधानसभा क्षेत्र की जनता जानती है इसलिए हमें विश्वास है कि आने वाले 2023 का विधानसभा चुनाव बदलाव की बयार के साथ होगा जिसमें पोहरी क्षेत्र से इसकी शुरूआत भी एक नए कांग्रेस प्रत्याशी के  रूप में होगी, हालांकि यह संगठन का निर्णय है बाबजूद इसके हम विश्वास दिलाते है कि किसान, दलित की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी की एक बार फिर से 2023 में जनता की चुनी ही सरकार चुनी जाएगी। यह दम भरा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने जो स्थानीय पोहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रथम नगरागमन पर पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामसिंह यादव के द्वारा स्थानीय बेरबाबड़ी स्थित सिद्ध आश्रम पर आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। 

इस दौरान रामसिंह यादव के द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव का श्योपुर से पोहरी और बैराढ़ से 5किमी पूर्व सिद्ध आश्रम तक आतिशी स्वागत जगह-जगह उनके समर्थकों के जोरदार आतिशबाजी ढोल-नगाड़ों के साथ माल्यार्पण करते हुए किया गया। सर्वप्रथ सिद्ध आश्रम मंदिर पहुंचे अरूण यादव ने मंदिर प्रांगण में प्रभु दर्शन किए तत्पश्चात स्थानीय लोगों के द्वारा किए गए स्वागत समारोह का स्वीकार किया और माला ग्रहण करते हुए प्रत्येक पोहरी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वह आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कंाग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महती भूमिका निभाऐंगें। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकुमार यादव के द्वारा अरूण यादव के समर्थन में समस्त कांग्रेसजनों की ओर से आश्वस्त किया गया कि प्रदेश में 2023 का आगाज पोहरी विधानसभा से ही होगा जहां एक साफ-स्वच्छ और मिलनसार व्यवहार का प्रत्याशी हमारा भाई होगा। 

इसके अलावा अन्य स्थानीय लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस नेता रामसिंह यादव के द्वारा केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव के पोहरी विधानसभा नगरागमन पर ना केवल आभार व्यक्त किया बल्कि स्वयं अरूण यादव के द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुट व संगठित करने के उद्देश्य से उनके साथ बैठकर भोजन किया और सभी से विधानसभा चुनाव मिलकर लडऩे का आह्वान किया ताकि पुन: कांग्रेस की सरकार जनता के द्वारा चुनी गई सरकार मप्र में आ सके। 

इस अवसर पर जिला महासचिव कांग्रेस एड.अरविन्द वर्मा, दामोदर धाकड़, गजराज सिंह यादव, जुगलकिशोर मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष मगरौनी, कल्याण वर्मा जिलाध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, मोहन सिंह यादव भिलौड़ी, श्याम सिंह यादव बेधारी, श्याम शर्मा भटनावर, रामेश्वर धाकड़ धामौरा, दुर्ग सिंह पटेल शंकरपुर, सूरज यादव लोहादेवी, दिनेश यादव भावखेड़ी, बंटी गुप्ता शिवपुरी, अभय यादव, जगदीश यादव परिच्छा, मस्तराम यादव, पंजाब यादव आदि सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता इस स्वागत समारोह में शामिल हुए।

No comments: