अयोध्याधाम जैसी प्रतीकात्मक श्रीराम की भव्य प्रतिमा के साथ मंदिर महंतों व श्रीराम परिवार की निकाली आकर्षक झांकीप्रेम सौहाद्र्र के साथ नगर में अनेकों स्थानों पर हुआ स्वागत
शिवपुरी- नगर में आज भव्य रामनवमीं के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के आह्वान पर नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें अयोध्याधाम की तर्ज पर प्रतीकात्मक भव्य श्रीराम की शोभायात्रा के साथ मंदर महंतो, महामण्डलेश्वर व भगवान श्रीराम परिवार की आकर्षक झांकी निकाली गई है। जिसका नगर में अनेकों स्थानों पर प्रेम-सौहाद्र्र के माहौल में स्वागत भी किया गया। यहां इस विशाल जुलूस में जहां पुलिस तैनात रहीं तो दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर इस शोभायात्रा में भाग लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा इस शोभायात्रा की आगवानी की गई तो वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा स्थानीय कैला माता मंदिर के सम्मुख शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं मठा वितरित कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस सहित भाजयुमो, अल्पसंख्यक मोर्चा व मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा भी नगर में निकाली गई शोभायात्रा का शरबत वितरण कर स्वागत किया गया।
शहर कांग्रेस द्वारा जल एवं मठ्ठा वितरण कर किया स्वागत
एक ओर जहां शोभायात्रा के स्वागत में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा शोभायात्रा की आगवानी की गई तो वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा स्थानीय कैला माता मंदिर के सम्मुख शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं मठा वितरित कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान यहां कांग्रेस पार्टी के संजय चतुर्वेदी, राजेन्द गुर्जर, नलित पंडित, विजय चौकसे सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा और कांग्रेस सहित भाजयुमो, अल्पसंख्यक मोर्चा व मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा भी नगर में निकाली गई शोभायात्रा का शरबत वितरण कर स्वागत किया गया।
श्रीराधाकृष्ण से प्रारंभ हुई शोभायात्रा
शोभायात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बजरंग दल के नरेश ओझा, विनोदपुरी गोस्वामी, उपेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि रामनवमीं के अवसर पर भव्य शोभायात्रा स्थानीय श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के पुरानी शिवपुरी, गुरूद्वारा मार्ग से होकर राजेश्वरी मंदिर से निकलकर अस्पताल चौराहा होते हुए कोर्ट रोड़, गांधी चौक से होकर न्यू ब्लॉक होकर, हंस बिल्डिंग के सामने से कमलागंज होकर एबी रोड़ होते हुए माधवचौक पर पहुंची। जहां भव्य शोभायात्रा का समापन हुआ।
जानकी सेना संगठन के द्वारा माता जानकी की निकाली शोभायात्रा
नगर में निकाली गई शोभायात्रा में इस बार सेवाभावी जानकी सेना संगठन के द्वारा बग्गी में माता जानकी परिवार की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। यहां बड़ी संख्या में जानकी सेना संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा आकर्षण का केन्द्र एचडीएफसी बैंक के सामने बड़ा मंच लगाकर 5100 दीप जलाए गए। इसके साथ ही शोभायात्रा का भी पुष्पवर्षा व अन्य पेय पदार्थों के साथ यहां शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
जल वितरण, फूल वर्षा, पूड़ी सब्जी भण्डारा कर किया गया स्वागत
नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गौरव सिंघल के द्वारा कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर स्थानीय राजेश्वरी रोड़ पर पानी की बोतल और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान यहां पूर्व पार्षद गणेश गुप्ता, अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब अध्यक्ष विकास गोयल, राजू यादव ग्वाल, सुभाष कुशवाह सोनू गुप्ता खतौरा, अन्नू, राहुल पाटिल आदि के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इसके साथ ही गुरूद्वारा चौराहा पर मुस्लिम समाज के द्वारा शरबत का वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अभिभाषक संघ, गहोई वैश्य नव युवक संगठन के द्वारा पूड़ी सब्जी का वितरण कर किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा मठ्ठा व जल वितरण कर स्वागत किया।
श्रीराम परिवार, श्रीराम दर्शन व मंदिर महंत, महामण्डलेश्वर हुए शोभायात्रा में शामिल
रामनवमीं के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में मंशापूर्ण मंदिर पुजारी महंत अरूण शर्मा, पं.केदार समाधिया, पं.नरेन्द्र भार्गव के साथ-साथ महामण्डलेश्वर श्री पुरूषोत्तमदास जी महाराज भी इस भव्य शोभायात्रा में बग्गी पर सवार होकर निकले। इसके अलावा भगवान श्रीराम परिवार की आकर्षक झांकी, अयोध्याधाम प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम की आदमकद प्रतिमा दर्शन के लिए झांकी निकली जिसका धर्मप्रेमीजनों ने धर्मलाभ प्राप्त किया इसके अलावा दर्जनों डीजे पर संगीतमय भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति भी चल रही थी।




.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment