---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 10, 2022

जानकी सेना संगठन द्वारा शोभा यात्रा में दो रथ और घोड़ों के साथ निकाली जाएगी माता जानकी की आकर्षक झांकी

 


हजारों दीपों के साथ उतारी जाएगी महाआरती 

शिवपुरी-श्री रामनवमी शोभा यात्रा में पहली बार जानकी सेना संगठन के द्वारा माता जानकी और राम दरबार की सुंदर झांकी का प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है। जानकी सेना संगठन के द्वारा दो रथों पर माता जानकी की झांकी और राम दरबार को सजाया जा रहा है। साथ ही भव्य शोभायात्रा के दौरान शिवपुरी के हृदय स्थल माधव चौक पर जानकी सेना संगठन द्वारा 5100 दीपों से प्रभु श्री राम की आरती उतारी जाएगी जिसका दृश्य अपने आप में काफी आकर्षक और दर्शनीय होगा। 5100 दीपो से आरती उतारने की तैयारियां मां जानकी सेना संगठन द्वारा कर ली गई है। भव्य दीपक आरती में अभी से ही सदस्यों को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। आज रविवार शाम 7 बजे के बाद आरती कार्यक्रम रखा गया है। यहां हजारों की संख्या में जानकी सेना संगठन के सदस्यों के द्वारा इस आरती कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा और इसके पूर्व दोपहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में माता जानकी की शोभायात्रा भी शामिल होगी जिसमें भी बड़ी संख्या में जानकी सेना संगठन सदस्य भाग लेंगें। कार्यक्रम को भव्यता और आकर्षणता प्रदान करने को लेकर एचडीएफसी बंैक के सामने बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में दीपक जलाकर भगवान राम-सीता की आरती की जाएगी। दीपावली के उत्सव की भांति यह आयोजन नगर में किया जा रहा है जो आकर्षण और चर्चा का केन्द बना हुआ है। 

No comments: