शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के बैनर तले संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के निर्देशानुसार किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कोठी नं.01 भाजपा जिला कार्यालय पर आयेाजित किया जा रहा है। इस दौरान किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों के लिए संचालित मप्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के गुणों का प्रशिक्षण भी प्रदाय किया जाएगा।
जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कौशलकिशोर शर्मा ने बताया हैकि शीर्ष नेतृत्व से मिले निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर 10 अप्रैल रविवार को स्थानीय कोठी नं.01 स्थित भाजपा कार्यालय पर किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम व अन्य किसान मोर्चा के पदाधिकारी इस किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगें।
किसान सम्मेलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, पीएम किसान योजना, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और नीम लेपित यूरिया जैसी योजनाओं से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में संवाद करना एवं शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती के बारे में भी किसानों को जानकारी प्रदाय की जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री कौशल किशोर शर्मा के अनुसार आयोजित किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में किसान भाई शामिल हो इसे लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है साथ ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु कार्यक्रम के अतिथियों के द्वारा प्रेरक उद्बोधन भी दिए जाऐंगें ताकि वह शासन की किसानों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके।

No comments:
Post a Comment