मसालों के लिए सैम्पल भेजे जोंएगें राज्य खाद्य प्रयोगशालाशिवपुरी-शहर में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग व पुलिस थाना देहात के द्वारा शुक्रवार को इण्डस्ट्रीयल एरिया में औचक छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें मौके पर पुलिस व खाद्य विभाग की टीम के द्वारा निरीक्षण करते हुए यहां से कई मसालों के सैम्पल लिए गए और इन सैम्पलों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजकर इनका परीक्षण किया जाएगा। जहां रिपार्ट में गड़बड़ पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध आगे वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि इन दिनों गर्मी के मौसम में कई लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है और इसे लेकर लगातार खाद्य विभाग को भी कहीं ना कहीं मसालों में गड़बड़ी होने का अंदेशा है इसे लेकर ही शुक्रवार केा इण्डस्ट्रीयल एरिया के इस क्षेत्र में औचक छापामार कार्यवाही की गई जिसमें कई मसालों के सैम्पल लिए गए और संबंधित के सैम्पल राज्य खाद्य प्रयेागशाला भेजकर इनके सैम्पलों की रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इण्डस्ट्रीयल एरिया में पहुंची खाद्य विभाग व पुलिस की टीम, मचा हड़कंप
बताया जाता है कि इण्डस्ट्रीयल एरिया में मिलावट से मुक्ति अभियान को लेकर जब खाद्य विभाग और पुलिस थाना देहात की टीम पहुंची तो यहंा हड़कंप सा मच गया और अन्य फैक्ट्री वाले भी सकते में आ गए। जब यहां खाद्य विभाग के अधिकारी आशुतोष शर्मा व थाना देहात प्रभारी विकास यादव के द्वारा अग्रवाल प्रोडक्ट मसाला फैक्ट्री पर पहुंचकर पहले मसाला फैक्ट्री का निरीक्षण किया और तत्पश्चात संबंधित दस्तावेज देखने के बाद यहां हो रही मसालों की पैकिंग और उसकी सामग्री को भी देखा गया। जिस पर संभावना जताई गई कि कई मसालों अमानक स्तर के भी देखने को मिले जिसे लेकर इनके सैम्पल लिए गए और इसक बाद अग्रवाल प्रोडक्ट के संबंधित मालिक से यहां के संचालन कार्यविधि की जानकारी ली कि वह किस प्रकार से इन मसालों का निर्माण कर उसकी पैकिंग और मार्केटिंग करते है साथ ही जीएसटी, फैक्ट्री पंजीयन सहित अन्य दस्तावेजों को भी टीम ने यहां खंगाला।
कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी ली जानकारी
इण्डस्ट्रीयल एरिया में औचक छापामार कार्यवाही करने पहुंची खाद्य विभाग और पुलिस टीम के द्वारा यहंा कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी जानकारी प्राप्त की और संबंधितों से जानकारी लेने के बाद यहां किस प्रकार से वह पैकिंग कर रहे है। यहां मिर्ची, हलदी, धनिया सहित अन्य सामग्रीयों के निर्माण और उसकी पैकिंग को लेकर कर्मचारियों को भी क्या-क्या सुविधाऐं यहां दी जा रही है इस संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर कई महिलाओं ने यहां कार्य करने को लेकर अग्रवाल प्रोडक्ट पर किए जाने वाले कार्यविधि को बताया। ऐसे में पुलिस व खाद्य विभाग के द्वारा होने वाली इस कार्यवाही से कई कर्मचारी सहमे हुए भी नजर आए और उन्हें कार्यस्थल से भी अलग किया गया ताकि कहीं सैम्पलिंग कार्य में कोई परेशानी ना आए।
मिलावटी से मुक्ति अभियान के तत हुई कार्यवाही : खाद्य अधिकारी आशुतोष शर्मा
इण्डस्ट्रीयल एरिया में अग्रवाल प्रोडक्ट मसाला फैक्ट्री पर कार्यवाही करने पहुंचे खाद्य अधिकारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि इन दिनों मप्र शासन के द्वारा मिलावटी से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत इस अभियान के रूप में इण्डस्ट्रीयल एरिया में खाद्य विभाग के द्वारा अग्रवाल प्रोडक्ट मसाला फैक्ट्री के सैम्पल लिए है जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा, वहां से जो भी रिपोर्ट इन मसालों की आएगी उसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। हालांकि प्रथम दृष्टया खाद्य अधिकारी ने भी कई मसालों को देखकर यहां अमानक स्तर पर होने से इंकार भी नहीं किया, बाबजूद इसके सैम्पल लेकर खाद्य विभाग की टीम यहां से चली गई।
्रइनका कहना है-
मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग और पुलिस थाना देहात के द्वारा इण्डस्ट्रीयल एरिया में अग्रवाल प्रोडक्ट मसाला फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की गई है जिसमें खाद्य विभाग ने सैम्पल लिए है और इन सैम्पलों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विकास यादव
थाना प्रभारी, देहात, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment