---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 29, 2022

कक्षा 10वीं/12वीं जिले के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में मारी बाजी



कई विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान किया हासिल

शिवपुरी। मध्यप्रदेश बोर्ड द्धारा आज 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। घोषित परिणामों में स्टेट लेबल की सूची में शिवपुरी के छात्रों ने भी अपना स्थान बनाया। वहीं जिले की भी सूची में जारी कर दी गई। स्टेट लेबल की सूची में वाणिज्य, ललितकला एवं गृह विज्ञान समूह व जीव विज्ञान समूह में किसी भी छात्र ने प्रदेश की सूची में अपना स्थान नहीं बना पाया।

राज्य स्तरीय सूची में इन्होंने बनाया स्थान
अपर्णा पुत्री भरत शर्मा शाउमावि धोलागढ़ ने कला समूह में 500 में से 470 अंक हासिल कर 8वां स्थान बनाया। गणित संकाय में प्रवेश पुत्र रघुवीर शर्मा इंडियन पब्लिक उमावि झींगुरा ने 500 में से 482 अंक हासिल कर 10वां स्थान बनाया। कृषि संकाय में सिम्मी पुत्री दिनेश राठौर शाक हासे स्कूल पुरानी शिवपुरी ने 500 में से 470 अक हासिल कर चौथा स्थान पाया। कृषि संकाय में अमित दांगी पुत्र शिवराज दांगी गणेश आश्रम हासे स्कूल ने 500 में से 469 अंक हासिल कर 5वां स्थान बनाया। जिले लेबल की सूची में इन्होंने बनाया स्थान कला संकाय में मेघा पुत्री मुकेश सेानी सरस्वती ज्ञान मंदिर हासे स्कूल कोलारस ने 500 में से 465 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया, अफया पुत्री अनवर मो. अंसारी शा हासे स्कूल पुरानी शिवपुरी ने 500 में से 463 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। मैथ व बायो में नीतेश रावत पुत्र राजकुमार सरस्वती विद्यापीठ हासे स्कूल फतेहपुर ने 500 में से 478 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया।

दीप्ती पुत्री रामनिवास शा. हासे स्कूल दिनारा ने 500 में से 477 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। निशा राठौर पुत्री विजयसिंह लॉर्ड लखेश्वर हासे स्कूल बैराड़ ने 500 में से 575 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। कॉमर्स संकाय में सोनम पुत्री हरगोविंद धाकड़ इंडियन पब्लिक हासे स्कूल झींगुरा ने 500 में से 455 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। रिजा खान पुत्री अख्तर रंग्गढ़ रेनवो हासे स्कूल ने 500 में से 452 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। एग्रीकल्चर में प्रीति पुत्री सतीश वर्मा पोहरी पब्लिक हा.से. स्कूल जल मंदिर रोड ने 500 में से 468 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। फाइन आर्ट ग्रुप में सपना पुत्री जगतसिंह लोधी शा. हा.से. स्कूल पिछोर ने 500 में से 416 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया।

10वीं की परीक्षा में प्रदेश में 5 तो जिले की सूची में 5 ने पाया मैरिट में स्थान

बोर्ड आफ सेकंडरी एज्युकेशन ने आज हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। आज आए परिणाम में 5 ने स्टेट लेबल की सूची में अपना स्थान बनाया तो वहीं जिले की सूची में भी पांच छात्रों ने स्थान हासिल किया।

राज्य स्तरीय सूची में यह छात्र आए
निकिता मीना पुत्री कमल प्रसाद मीना चाणक्य एकेडमिक पब्लिक स्कूल एप्रोच रोड, कोलारस शिवपुरी ने 500 में से 491 अंक हासिल कर छठवां स्थान बनाया, राहुल भारती गोस्वामी पुत्र गणेश भारती गोस्वामी ने शाउमा उत्कृष्ट विद्यालय क्रं. 1 शिवपुरी ने 500 में से 490 अंक हासिल कर 7वां स्थान हासिल किया, विवेक पुत्र नरेंद्र धाकड़ शाउमा उत्कृष्ट विद्यालय क्रं. 1 ने भी 500 में से 490 अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 7वां स्थान हासिल किया, तनिष्क बंसल पुत्र दीपक बंसल रंग्गढ़ रेनबो मावि छतरी रोड शिवपुरी ने 500 में से 488 अंक हलि कर नवां स्थान हासिल किया, कार्तिक धाकड़ पुत्र चंदन सिंह धाकड़ रायजिंग पब्लिक हाईस्कूल बैराड ने 500 में से 488 अंक हासिल कर नवां स्थान हासिल किया।

जिले लेबल की सूची में यह छात्र आए
जिज्ञासा पुत्री बृजेश राठौर शा. मॉडल हासे स्कूकल बदरवास ने 500 में से 486 अंक हासिल कर प्रथम स्था न बनाया, साक्षी पुत्री विजयसिंह रावत गुरूनानक हासे स्कू ल शिवपुरी ने 500 में से 486 अंक हासिल कर प्रथम स्थाकन प्राप्ता किया, शीतल लोधी पुत्री रमाशंकर श्री गणेश हाई स्कू ल बाचरौन चौराहा पिछोर शिवपुरी ने 500 में से 485 अंक हासिल कर दूसरा स्थातन प्राप्ती किया,आरती पुत्री दाताराम शाक्यक शा. मॉडल हासे स्कूकल पोहरी ने 500 में से 485 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थातन प्राप्त् किया, शिवा कसेरा पुत्र निर्मल कसेरा भारतीयम पब्लिक हाई स्कूपल नरवर ने 500 में से 483 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थातन प्राप्त किया।

सेवा भारती के वनवासी छात्रों ने कक्षा 10वीं-12वीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, हुए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित वर्ष 2022 के परीक्षा परिणाम में बच्चों की मेहनत और उन्हें कुशल मार्गदर्शन प्रदान करने वाले शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है। इसी क्रम में शहर के फतेहपुर में संचालित सेवा भारती सहरिया वनवासी छात्रावास में अध्ययनरत वनवासी छात्रों ने इस वर्ष कक्षा 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान के 15 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर अंचल शिवपुरी में सहरिया वनवासी और सेवा भारती छात्रावास का नाम रोशन किया है। 

इस उपलब्धि से उत्साहित सेवा भारती सहरिया वनवासी छात्रावास के अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति व छात्रावास के संरक्षक मुकेश कर्ण ने बताया कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि आज शिक्षा के क्षेत्र में सहरिया वनवासियों के द्वारा सेवा भारती के छात्रावास में रहकर अध्ययन किया और अपनी मेहनत से इस वर्ष 15 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है जो अंचल के लिए गौरव की बात है। बताना होगा कि इन सहरिया वनवासी छात्रों के लिए सेवा भारती छात्रावास प्रबंधन समिति जिसमें नगर समिति व नगर के लोगों के सहयोग से यहां वनवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने को लेकर कार्य किया जाता है 

जिसमें कई लोग इन बच्चों को गोद लेकर इन शिक्षा दीक्षा का दायित्व सेवा की भांति निभा रहे है और बिना किसी शासकीय सहयोग से छात्रावास प्रबंधन समिति के लोग ही आगे आकर इन बच्चों की शिक्षा का दायित्व संभालते है और यह वनवासी बच्चे सरस्वती विद्यापीठ में संस्कारित शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवार रहे है यही वजह है कि सेवा भारती सहरिया वनवासी छात्रावास के 15 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर अंचल शिवपुरी को भी गौरान्वित किया है।

No comments: