वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह के नेता प्रतिपक्ष बनने पर कांग्रेसियों में हर्ष, बांटी मिठाई और चलाई आतिशबाजीशिवपुरी-मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व सीएम व प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अब लहार से 7 बार के विधायक गोविन्द सिंह को नेता प्रतिपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी के द्वारा नियुक्त किया गया है। इस मनोयन पर जिला मुख्यालय शिवपुरी पर समस्त कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में जिला महामंत्री साहब सिंह कुशवाह सहित अन्य कांग्रेसजनों के द्वारा माधवचौक चौराहे पर नेता प्रतिपक्ष बनने पर गोविन्द सिंह के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए जोरदार आतिशबाजी की गई और मिष्ठान का वितरण हुआ।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है क्योंकि एक ओर जहां प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों को लेकर अब सक्रियता से कार्य कर सकेंगें तो वहीं विधानसभा में भी जनता के हितों को बड़ी प्रमुखता से नेता प्रतिपक्ष के रूप में गोविन्द सिंह अपना पक्ष रखकर जनहित की मांगों को रख सकेंगें।
इस दौरान माधवचौ पर हुए इस आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनिल उत्साही, खिलाड़ी प्रकोष्ठ के उबेरआदिल, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सोनू सिकरवार, नलिन पंडित, मोनू रजक, राजेन्द्र गुर्जर, कमलकिशन शाक्य, हेमंत जाटव, मोहसिन खान, अजीत यादव, प्रशांत शर्मा, नासिर खान, वसीम खान, गिर्राज शर्मा व लक्ष्येन्द्र शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment