---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 22, 2022

दिवंगत पत्रकार गोविंद गर्ग की प्रथम पुण्यतिथि पर की वृद्धजनों की सेवा और किया पौधरोपण


शिवपुरी-
अपने समय में पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिवंगत पत्रकार गोविन्द गर्ग के देवलोकगमन के पश्चात उनकी प्रथम पुण्यतिथि परिजनों के द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों की सेवा और परिसर में पौधरोपण करते हुए मनाई गई। 

जानकारी देते हुए दिवंगत पत्रकार गोविन्द गर्ग के पुत्र राहुल गर्ग ने बताया कि सदैव पत्रकारों के हितों को लेकर कार्य करने वाले दिवंगत पिता गोविन्द गर्ग के बताए मार्गदर्शन के अनुसार समस्त गर्ग परिवार चल रहा है ऐसे में शहर के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, राजनीतिक व सामाजिक संबंधों के चलते वह सदैव सभी में अपना एक अलग स्थान रखते थे, आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर गर्ग परिवार के द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर यहां वृद्धजनों की सेवा की गई और स्मृति स्वरूप परिसर में ही पौधरोपण किया गया जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं गर्ग परिवार ने ली और वह समय-समय पर इस रोपे गए पौधे की देखभाल अपने परिजन की भांति करेंगें। 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत गोविंद गर्ग की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों ने मंगलम बृद्ध-आश्रम वृद्धजनों को भोजन कराया एवं वस्त्र वितरण भी किए तथा उनके साथ समय बिताया और उनसे अनुभव साझा किए। यहां राहुल गर्ग एवं देवेंद्र गर्ग ने बुजुर्गों के प्रति अपना दुख व्यक्त किया तथा सभी से अनुरोध किया कि अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों को किसी बृद्ध-आश्रम में ना छोड़े बल्कि उनको अपने साथ रखें और हमेशा उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

No comments: