शिवपुरी-अनुपयोगी वस्तुओं को किस प्रकार से उपयोग कर उसका विज्ञान के रूप में प्रयोग किया जाए इसे लेकर बच्चों के हुनर को निखारते हुए स्थानीय ईस्टर्न हाईट् स्कूल प्रबंधन के डायरेक्टर सुबोध अरोरा व श्रीमती नीलम अरोरा के द्वारा बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के हुनर केा प्रदर्शित किया गया। यहां निर्णायक के रूप में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महती भूमिका निभाई।बताना होगा कि ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल द्वारा अयोजित विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा अनुपयोगी वस्तु से उपयोगी उपकरण बनाए गए। बच्चों द्वारा इन उपकरणो के बारे में विवरण भी दिया गया। चित्रकला एवं शिल्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में घरेलू उपयोग की सामाग्री से आकर्षक शिल्प बना कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
भारत की विभिन्न शैलियों की पेंटिंग बनाई एवं इस माध्यम से भारत की संस्कृति एव कलाओं को भी प्रदर्शित किया। इस दौरान ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल की संचालक नीलम अरोरा एवं सुबोध अरोरा एवं प्रिंसिपल मनीष गुप्ता के साथ सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों ने इस कार्य को बहुत सराहा। सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने उन सभी कलाकृतियों के लिए फीड बैंक भी दिया जिससे बच्चों का मनोवल बढ़ा। प्रदर्शिनी को सम्मानित अथितियों में डॉ. प्रियंका गर्ग, डॉ. अपूर्वा जैन, डॉ. दिनेश अग्रवाल द्वारा निर्णायक के रूप में सराहा गया। इसके साथ ही अग्रणीय रूप से उत्कृष्ट प्रतिभागी को स्कूल प्रबंधन के द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित भी किया जाएगा।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment