---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 4, 2022

मेडीकल कॉलेज में ब्लड बैंक प्रारंभ करने सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी-
जिला चिकित्साल में संचालित रक्तकोष की पूर्ति की भांति मेडीकल कॉलेज में भी शीघ्र ब्लड बैंक प्रारंभ हो इसे लेकर रक्तदान करने वाली समितियों के प्रबंधकों के द्वारा एक ज्ञापन मेडीकल कॉलेज डीन के नाम कॉलेज प्रबंधन के पीआरओ को दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न रक्तदान करने वाली समिति के प्रमुखजन शामिल रहे।

यहां सौंपे गए ज्ञापन में जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी के तत्वाधान में सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि शिवपुरी में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ होने के बाद मरीजों द्वारा का इलाज भी निरंतर किया जा रहा है। मरीजों को ब्लड की आवश्यकता होने पर परेशान होना पड़ता है, थैलीसीमियां से ग्रसित बच्चों को फिल्टर ब्लड एवं प्लाजमा प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है, कुछ अवसरों पर मरीजों की जान का भी खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में चिकित्सा महाविद्यालय में शीघ्रातिशीघ्र ब्लड बैंक प्रारंभ किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अत: मरीज हित में अनुरोध है कि चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में शीघ्रातिशीघ्र ब्लड बैंक प्रारंभ करवाने की कृपा करें। 

बता दें कि मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक ना होने के चलते यहां जिला अस्पताल से जरूरतमंदों को ब्लड लेकर आना पड़ता है जिसमें मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक ना होने की वजह से 5 से 7 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल मरीजों को ब्लड लेने आना पड़ता है। इस दौरान यहां ज्ञापन सौंपने वालों में रक्तदाता मदद बैंक सेवादार बृजेश सिंह तोमर, वैभव कुक्कू भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह ज्ञापन मेडीकल कॉलेज डीन की अनुपस्थिति में प्रबंधन के पीआरओ को प्रदाय किया गया।

No comments: