शिवपुरी/नरवर। एक ओर जहॉ षिवपुरी जिले के कलेक्टर एवं एस.पी द्वारा अपराधियों के विरूध कार्यवाही कर उनकी अवैध संम्पत्ति पर बुलडोजर चलाने का कार्य कर रही है वही दूसरी ओर नरवर क्षेत्र में गायब बालिका के अपहरण को बाद अब तक बेसुराग है जिससे परिजनों को भय सता रहा है। पीडि़त परिवार के द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई और अपहरण का मामला पंजीबद्ध करते हुए बालिका की तलाश भी की गई है लेकिन अब तक बालिका सकुशल बरामद नहीं हुई जिससे परिजन में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी व्याप्त है।प्राप्त जानकारी मुताबिक नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखाडी में निवासरत बृजलाल आदिवासी की 15 बर्षीय नाबालिग पुत्री राधा का ग्राम के दो अज्ञात लोगो द्वारा अपहरण कर घर में रखे जेबरात आदि सहित नब्बे हजार रूपये के सामान की चोरी कर ली गई। यहां सामान लूटने के साथ-साथ उक्त पीडित की पुत्री का उक्त युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया। घटना की सूचना पीडित द्वारा पुलिस थाना नरवर में दी जाकर पुलिस नरवर ने अज्ञात आरोपीगण के विरूध अपराध क्रमांक 94/2022 दर्ज कर लिया गया है। घटना के संबंध में पीडित नाबालिग के पिता ब्रजलाल आदिवासी ने डी.जी.पी भोपाल व एस.पी शिवपुरी को भेजे गये।
ज्ञापन में नरवर पुलिस द्वारा प्रकरण में सामने आ चुके आरोपीगण सुरेन्द्र एवं रामकिशोर आदिवासी नि,ग्राम बरखाडी के विरूध कोई कार्यवाही नही किये जाने का आरोप लगाते हुये उसके द्वारा उसकी पुत्री के साथ कोई भी घटना घटित करने एवं पीडित के साथ कोई भी घटना घटित होना बताया है। ब्रजलाल ने बताया कि आरोपीगण स्वतंत्र होकर ग्राम बरखाडी में घूम रहे है लेकिन उनके द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाये गये मकानात भी बरखाडी में ही स्थित है लेकिन पुलिस कार्यवाही ना होने से वह न्याय से वंचित बना हुआ है।
बेखौफ वाहन चोर 04 दिनों में 04 वाहन चोरी
शिवपुरी/नरवर। नरवर नगर रेतमाफिया एवं पुलिसवाला भूमाफिया रैकेट के संरक्षक अधिकारियों द्वारा संचालित बना हुआ है। नरवर नगर में वाहन चोरो का रैकेट बेखौफ होकर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
बेखौफ वाहन चोर 04 दिनों में 04 वाहन चोरी
शिवपुरी/नरवर। नरवर नगर रेतमाफिया एवं पुलिसवाला भूमाफिया रैकेट के संरक्षक अधिकारियों द्वारा संचालित बना हुआ है। नरवर नगर में वाहन चोरो का रैकेट बेखौफ होकर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार नगर में 04 दिनों के अंदर अज्ञात वाहन चोरो द्वारा एक चार पहिया वाहन एवं 03 मोटरसाईकिलोंं की चोरी कर ली गई। नगर में दिखावटी रूप से लगभग दो लाख की राशि खर्च करके नगर के विभिन्न हिस्सों में वारदातों पर लगाम लगाने हेतु लोढीमाता ट्रस्ट के द्वारा लगभग दो दर्जन कैमरे नगर के विभिन्न भागों पर स्थापित किये गये है, लेकिन लोढीमाता के कैमरों पर पुलिस द्वारा सेन्सर लगा दिया गया है जिनका उपयोग घटना घटित होने पर पुलिस की मनमर्जी के मुताबिक ही होता है।
लोढीमाता मंदिर पर छोटा लोडिंग वाहन क्रमांक एम.पी.07.एम.क्यू.2190 से डबरा के यात्री लोढी माता मंदिर पर परिवार सहित दर्शनों हेतु आये हुये थे, उक्त परिवार मंदिर में पूजा अर्चना में व्यवस्था कि इंडिया ए.टी.एम के पास रखा सोनू पुत्र फूलसिंह विशवकर्मा नि,ग्राम डबरा का वाहन अज्ञात वाहन चोर लेकर चम्पत हो गये, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निष्क्रिय भूमिका में रही, जिस कारण उक्त वाहन का कोई पता नही चल सका है।
नरवर में बेखौफ होकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुये गतदिवस मस्जिद के पास रखी असलम खॉन की मोटरसाईकिल, जिनेन्द्र जैन के घर के पास रखी होण्डा मोटरसाईकिल के अलावा तहसील कार्यालय के सामने दरवाजे के पास रखी नारायणपुर के जगदीष पुत्र प्रेमसिंह कुशवाह की बजाज मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी.33.एम0पी 9012 को भी अज्ञात चोरो ने अपने कब्जे में कर लिया है लेकिन नरवर में पदस्थ निष्क्रिय प्रशासन उक्त चोरी की घटनाओं को लेकर अज्ञात चोरो की पडताल में कोई भी कार्यवाही करने की स्थिति में नही बताई जाती है, नरवर नगर में विगत 04 दिनों के अंदर हुई वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर आमलोगो में भारी असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

No comments:
Post a Comment