शांति नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में धर्मप्रेमी ले रहे धर्मलाभशिवपुरी। शांति नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का तीसरा दिन है। आज कथा में आचार्य मुकेश उपाध्याय अमरपुर बालों ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा बड़े से बड़े पापियों को भी पापमुक्त कर देती है। जो व्यक्ति भागवत कथा आत्मसात कर लेता है, वह सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है। कथावाचक शास्त्री मुकेश उपाध्याय ने कहा कि जीवन में यदि मान, बड़ा पद या प्रतिष्ठा मिला जाए तो उसे ईश्वर की कृपा मानकर भलाई के कार्य करना चाहिए, लेकिन यदि उसका जीवन में किंचित मात्र भी अभिमान हुआ तो वह पाप का भागीदार बना देता है। कहा कि अहंकार से भरे राजा परीक्षित ने जंगल में साधना कर रहे शमीक ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया। परिणामस्वरूप राजा परीक्षित को एक सप्ताह में मृत्यु का शाप मिला। जब परीक्षित ने अपने सिर से स्वर्ण मुकुट को उतारा तो उन पर से कलियुग का प्रभाव समाप्त हो गया और उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
कथावाचक ने कहा कि जब जब भगवान के भक्तों पर विपदा आती है तब भगवान उनके कल्याण के लिए सामने आते हैं। परीक्षित को भवसागर से पार लगाने के लिए अब भगवान शुकदेव के रूप में प्रकट हो गए और श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर परीक्षित को अपने चरणों में स्थान प्रदान किया। कथावाचक ने कहा कि नारायण की भक्ति में ही परम आनंद मिलता है। उसकी वाणी सागर का मोती बन जाता है। भगवान प्रेम के भूखे हैं। वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। इस दौरान आज शांति नगर में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष इस भागवत में शामिल होने पहुंचे। यह भागवत सप्ताह शांति नगर वासियों द्धारा कराई जा रही है। इस दौरान कोरोना काल में एक साथ उभरे शहर के युवा अध्यक्ष अवधेश शिवहरे भी कथा का रसपान करने पहुंचे।

No comments:
Post a Comment