कॉलोनी में रिस रहे हैं सीवर चैम्बर, मच्छरों के पनपने से आ रही दुर्गंध, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनीशिवपुरी। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा ध्यान ना दिए जाने के कारण वार्ड 29 न्यू दर्पण कॉलोनी के रहवासी बीते लंबे समय से परेशान है यहां मुख्य रोड़ पर ही चैम्बरों से रिस-रिसकर गंदगी मुख्य रोड़ पर फैल रही है और घरों में चलने वाले कूलरों में भी गंदगी फैलने से लोगों को बीमारी होने का अंदेशा भी सता रहा है, गंदगी के कारण जहां मच्छर पनप रहे हैं तो वहीं सूअरों की चहल-कदमी भी न्यू दर्पण कॉलोनी क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। इसके अलावा यहां गंदगी के माहौल से क्षुब्ध होकर रहवासियों ने इस समस्या के शीघ्र निदान ना होने को लेकर नपा व जिला प्रशासन को भी चेतावनी दी है अन्यथा वार्डवासी मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर व नपा परिसर में प्रदर्शन करने को बाध्य होंगें।
बताना होगा कि बार्ड 39 न्यू दर्पण कोलोनी में सीवर चेम्बर लीकेज के चलते जगह जगह गंदगी का आलम व्याप्त हो रहा है। जिससे बार्ड के रहवासियों के लिये रहना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के इस मौसम में सडक पर फैलती गंदगी के चलते ना तो पैदल निकला जा रहा है और ना ही घरों के कूलरों को चला पा रहे हैं। क्योंकि दुर्गंध की बदवू के चलते कूलरों से घरों में और अधिक बदवू पहुंच रही है। जिससे कॉलोनीवासियों का रहना मुश्किल हो गया है।
कई बार इस संबंध में नगर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं। लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा अब तक इस समस्या का कोई निराकरण नहीं निकाला गया है। शहर के ग्वालियर वायपास के समीप दर्पण कॉलोनी के पीछे निर्मित न्यू दर्पण कोलोनी जो वार्ड 39 का हिस्सा कहा जाता है। यहां आने जाने में ऊवड खावड रास्ते का सामना तो रहवासियों को कई दिनों से करना पड रहा है वहीं गर्मी के इन दिनों में सडक पर पसरती व चेंवरों से उबलती गंदगी का सामना करने को भी रहवासी मजबूर बने हुये हैं। न्यूदर्पण कॉलोनीवासियों द्वारा प्रशासन से गुहार लगाई गई है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का निदान नहीं किया गया तो वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अपनी अरजी ऊपर तक ले जायेंगे।
नहीं है सीसी सड़क, उबड़-खाबड़ है पूरा मार्ग
एक ओर जहां शहर के कई बार्डो व कई गलियों में नगर पालिका प्रशासन द्वारा सीसी सडकों को बिछा दिया गया है लेकिन न्यू दर्पण कॉलोनी की सडक को सीवर लाइन व नल पाइप लाइन विछाने के दौरान छत विक्षत हालत में छोड दिया गया। जिससे तब से ही अपनी दुर्दशा के आंसू वहा रही न्यू दर्पण कोलोनी की सडक अपने सीसी रोड होने का इंतजार कर रही है। कई बार आश्वासन तो दिया जाता रहा है कि यहां के टेण्डर पास हो चुके हैं लेकिन समय वीतता गया और लगभग दो वर्ष होने को आ रहा है यहां की सडक की हालत जस की तस बनी हुई है।
इनका कहना है-
हमारे घर के सामने सीवर चेम्बर लीकेज होकर भयंकर वदबूदार गंदगी सडक पर जमा हो रही है। जिससे वहां से गुजरना तो दूर घर में रहना तक मुश्किल हो गया है। ना तो हम कूलर चला पा रहे हैं। ना घर में रह पा रहे हैं। प्रशासन हमारी फरियाद नहीं सुन रहा है। आखिर हम करें तो क्या करें।
श्रीमती भावना दुवे, रहवासी, न्यूदर्पण कॉलोनी

यहां वाहन से निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल प्रतीत होता है। कोई भी ऑटो चालक इस बेहाल सडकमार्ग के कारण यहां के रहवासियों को उनके घर तक छोडने को तैयार नहीं होता है। अथवा रहवासियों को कम दूरी के लिये अधिक धनराशि देकर अपने घर तक पहुंचा जाता है। इस ओर भी प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नगरपालिका प्रशासन द्वारा इस संबंध में नहीं की गई है। हालात यह है कि यहां सीवर लाइन, नल लाइन, लाइट लाइन तो है लेकिन सडक मार्ग वद से वदतर स्थिति में बना हुआ है।
इनका कहना है-
हमारे घर के सामने सीवर चेम्बर लीकेज होकर भयंकर वदबूदार गंदगी सडक पर जमा हो रही है। जिससे वहां से गुजरना तो दूर घर में रहना तक मुश्किल हो गया है। ना तो हम कूलर चला पा रहे हैं। ना घर में रह पा रहे हैं। प्रशासन हमारी फरियाद नहीं सुन रहा है। आखिर हम करें तो क्या करें।
श्रीमती भावना दुवे, रहवासी, न्यूदर्पण कॉलोनी

No comments:
Post a Comment