---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 29, 2022

बोलेरो ने मारी टक्कर पति/पत्नी घायल


शिवपुरी।
जिले के ग्राम मढ़ा में रहने वाले दंपत्ति आज सिद्ध बाबा की जात करने के लिए सिरसौद तरफ आ रहे थे तभी बोलेरो वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश जाटव 45 वर्ष अपनी पत्नी लीला जाटव निवासी मढ़ा के साथ रिसौद सिद्ध बाबा की जात करने जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और ओमप्रकाश व उसकी पत्नी लीला जमीन पर गिर गए जिससे वह गंभीर चोटिल हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। वहीं घायलों की जानकारी जब पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और घायलों को बैराडत्र समुदायिक स्वासथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

No comments: