---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 29, 2022

एसपी द्वारा आयोजित कराई गई बलवा ड्रिल अभ्यास परेड


शिवपुरी।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेशसिंह चंदेल के मार्गदर्शन में पुलिस परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल अभ्यास परेड का आयोजन किया गया। बलवा ड्रिल अभ्यास परेड के दौरान एएसपी, अनुविभागीय अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, पुलिस लाइन और थानों से आया हुआ पुलिस बल मौजूद रहा। संपूर्ण पुलिस बल को बलवा ड्रिल परेड का अभ्यास कराया गया। जिससे भविष्य में जिले में अचानक बलवा की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस बल उससे निपट सके। अभ्यास के दौरान समस्त थानों के वाहनों में बलवा ड्रिल की सामग्री को चेक किया गया एवं पुलिस वाहनों के फ्रंट और रियर ग्लास को कंपाउंड जाली चैक की गई। पुलिस बल को बलवा ड्रिल अभ्यास परेड के दौरान विस्तृत रूप से बताया गया कि बलवा होने की स्थिति में क्रमवार क्या-क्या कार्यवाही करनी होगी साथ ही अश्रु गैस पार्टी को किस प्रकार अश्रु गैस का इस्तेमाल करना है। केन और लाठी पार्टी को किस प्रकार आगे बढऩा है और स्वयं को बचाते हुए कैसे दंगाइयों को तितर-बितर करना है इसका अभ्यास पुलिस बल को कराया गया।

No comments: