---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 22, 2022

भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे द्वारा शीतल जल (वाटर कूलर)का शुभारंभ


शिवपुरी-
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कमलागंज व एबी रोड़ से गुजरने वाले राहगीरों और आमजन को ठण्डा पीने के पानी की सहज उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के द्वारा स्थानीय कमलागंज स्थित ग्रामीण बैंक के समीप प्याऊ की स्थापना की गई जिसका शुभारंभ संस्था पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

यहां जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष योगेश अग्रवाल व सचिव नवीन गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर के बीचों बीच मुख्य एबी रोड़ पर भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राहगीरो की प्यास बुझाने के लिए कमलागंज मे चौकसे भवन मंध्यांचल ग्रामीण बैंक परिसर मे शीतल जल वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। शाखा गत कई वर्षो से इस स्थान पर ठंडे मटको का पानी उपलब्ध करा रही थी, गत वर्ष कोविड काल मे शीतल जल के लिए यहां वाटर कूलर की स्थापना की गई। 

इस अवसर पर एस के चौहान(पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक मध्यांचल ग्रामीण बैंक) जिन्होने शिवपुरी शहर मे जनता के सहयोग से वाटर कूलरो की श्रंखला स्थापित की हैं व श्रीमति चौकसे ,प्रांतीय संयोजक दीपक सिंघल, शाखा अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज जैन, हरिओम अग्रवाल, ङॉ वीरेन्द्र गुप्ता, संजय सिंघल, सुरेश बंसल, कपिल भाटिया आदि सदस्य उपस्थित हुए। सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष ने नवीन अग्रवाल के द्वारा श्री चौहान का पुष्प हार से स्वागत किया तदुपरांत नारियल फोड़कर शीतल जल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संस्था के नीरज जैन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments: