---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 24, 2022

अवैध शराब माफिया के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02-02 हजार के इनामी फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
जिले के पुलिस थाना कोलारस पर दिनांक 31.01.2022 को कोलारस पुलिस द्वारा ग्राम सिद्धपुरा से 1400 लीटर ओ.पी. शराब तथा 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई थी जिसके आरोपी पंकज पुत्र रामपाल कंजर उम्र 37 साल एवं रामपाल पुत्र कन्हैया कंजर उम्र 40 साल निवासी गण सिद्धपुरा थाना कोलारस मौके से फरार हो गये थे जिनके विरूद्ध थाना कोलारस मे अपराध क्रमांक 33/22 एवं 34/22 धारा 34(2),49क आवकारी एक्ट पंजीबद्ध किये गये थे। उपरोक्त आरोपीगणो पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 02-02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। 

जिला शिवपुरी मे पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भुरिया के मार्गदर्शन मे शराब माफियाओ एवं फरार आरोपियो की धरपकड़ के चलाये जा रहे अभियान मे एस.डी.ओ.पी. कोलारस विजय कुमार यादव द्वारा टी.आई. कोलारस मनीष कुमार शर्मा को सख्त  कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये जाने पर पुलिस थाना कोलारस की दो टीमें घटित की गई जिन्होने 02-02 हजार रूपये के फरार ईनामी माफियाओ पंकज कंजर, रामपाल कंजर को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण भी जप्त किये गये है।

ईनामी बदमाशो के पूरे परिवार पर महिलाओं सहित करीब 30 प्रकरण अवैध शराब के थाना कोलारस एवं जिले के अन्य थानों में दर्ज है। इस कार्यवाही में निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, उनि. हुकुम सिह मीणा ,सउनि रामसिंह भिलाला, प्र.आर. नरेश दुवे, प्र.आर.विशाल सिंह, प्र0आर0 नीतू सिंह, प्र.आर नरेश दुवे, आर. अनिल जादौन, आर. नाहर सिंह, आर.गजराज सिंह, आर. सुनील रघुवंशी, आर. परवेन्द्र रावत, आर. दिग्विजय सिंह, आर. बलवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

No comments: