---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 6, 2022

श्रमिक विधिक सहायता कार्यक्रम मं 79 हितग्राह हुए लाभान्वित


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी विनोद कुमार के निर्देशन में एवं श्रीमती अर्चना सिंह जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में श्रमिक विधिक सप्ताह के तहत छठवें दिवस का आयोजन ठकुरपुरा में किया गया। 

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना सिंह ने  उपस्थित हितग्राहियों को श्रमिकों कल्याण हेतु शासन द्वारा संचालित योजनाऐं जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, अन्येष्ठि एवं अनुग्रह सहायता, साईकिल प्रोत्साहन, खिलाड़ी प्रोत्साहन, औजार खरीदने हेतु अनुदान, प्रसूती सहायता, सुपर 5000 योजना, पीएससी एवं यूपीएससी में सफल होने पर प्रोत्साहन योजना के संबंध में जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार चढ़ार ने बताया कि प्रत्येक श्रमिक एवं ऐसे व्यक्ति जिनकी दो लाख रूपये से कम वार्षिक आय है वो व्यक्ति नि:शुल्क विधिक सहायता पाने का हकदार है। 

शिविर के दौरान उपस्थित हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड 14 ई-श्रम कार्ड 44 राशन कूपन 10 परिवार समग्र आईडी 15 बनवाये गये, इस प्रकार शिविर में कुल 79 हितग्राही लाभान्वित हुए। शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय की ओर से उपस्थित दल के सदस्यों ने 79 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें मुख्य रूप से वीपी सुगर, पेट दर्द, मोतियाबिन्द, स्वराईसिस आदि विभिन्न बीमारियों के संबंध में जांच की। इस अवसर पर डॉ.वैष्णोदेवी चंदौरिया, एएमओ डॉ.गरिमा सिंह, डॉ.मनोज शर्मा, डॉ.सत्यप्रकाश राजावत, डॉ.संजय कुमार शाक्य, श्रम विभाग से बृजनंदन सिंह एवं पैरालीगत वालेंटियर्स धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, ललित शर्मा, कपिल धाकड़, मिथुन आदि उपस्थित रहे।

No comments: