---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 6, 2022

गणेश कॉलोनी में हुई डकैत की पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती 24-25 अप्रैल की रात्रि को गणेश कॉलोनी में हुई डकैती के मामले का पर्दाफाश कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था मामले को लेकर पुलिस के द्वारा एडी प्रभारी व सायबर सैल की टीम के माध्यम से मामले की पड़ताल की जिसमें मोंगिया जाति के आरोपियों का होना पाया गया। इस मामले में 7-8 अन्य आरोपियों फरार चल रहे है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवाता में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि गणेश कॉलोनी निवासी डॉ.संजय शर्मा के घर में अज्ञात 8-10 बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था इस गंभीर वारदात के घटित होने पर पुलिस के द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही थी, आरोपियों की पतारसी को लेकर 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया एवं टीम में शामिल कोतवाली के अतिरिक्त देहात थाना, फिजीकल थाना, सुभाषपुरा, सतनबाड़ा, बैराढ़, दिनारा, एडी प्रभारी, सायबर आदि लोगों को शामिल कर पतारसी की जा रही थी। 

इस मामले में अति. एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव, डीएसपी अजाक दीपक तोमर के मार्गदर्शन में पुलिस ने जब शहर के सीसीटीव्ही एवं सायबर व मुखबिर की मदद से इस मामले में आरोपियों तक पहुंची जिसमें बापू उर्फ रामनारायण मोंगिया व विश्वनाथ उर्फ विशुनाथ मोंगिया निवासी सेवढ़ा थाना सुभाषपुरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। यहां दोंनों आरोपियों ने अपने 7-8 अन्य साथियें का इस लूटकाण्ड में शामिल होना बताया। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल चांदी का मुकुट, एक गैस सिलेण्डर, नगदी 7 हजार रूपये बरामद किए गए एवं घटना में ताला गेट तोडऩे के औजार बरामद किए गए एवं अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील खेमरिया व उनकी टीम, देहात प्रभारी विकास यादव व टीम, फिजीकल प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़, थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि सुनील राजपूत, थाना प्रभारी सतनबाड़ा उनि अरविन्द छारी व टीम, थाना प्रभारी बैराढ़ निरी. नवीन यादव व टीम, थाना प्रभारी दिनारा उनि संतोष भार्गव व टीम, एडी प्रभारी उनि रविन्द्र सिंह सिकरवार एवं प्रवीण त्रिवेदी व टीम की महती भूमिका सराहनीय है।

No comments: