दुकान में रखा थिनर और कार्बेट में लगी आग, मौके पर पहुंचे एसपी व नपा सीएमओशिवपुरी- शहर के फिजीकल थाना क्षेत्रांतर्गत अधी रात को शहर के विष्णु मंदिर के सामने स्थित अग्रवाल हार्डवेयर की दुकान में एकाएक आगजनी की घटना उस समय सामने आई। यहां अग्रवाल पेंट और हार्डवेयर की दुकान में रात करीब 12 बजे आग लग गयी। जिससे आस पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई। वही जब पड़ोसियों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। जिस पर से फिजिकल थाना एवं देहात थाने की पुलिस और दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और लगभग 5 घंटे के बाद आग पर काबू पाया। वहीं फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आग लगी बिल्डिंग में अंदर घुस गए और खुद ने ही दमकल गाड़ी की लेजम पकड़कर आग बुझाने लगे।
इसी दौरान एसपी, एसडीएम और नगर पालिका सीएमओ भी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी जहां थिनर ओर कार्बेट रखा हुआ था। अब यह जांच का विषय है कि ऐसे ज्वलनशील पदार्थ रखने की अनुमति दुकानदार ने ली थी या नहीं। रिहाइशी इलाके में यह दुकान संचालित थी। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी, विष्णु मंदिर के सामने अग्रवाल पेंट एंड हार्डवेयर की दुकान पर जब आग लगी तभी सबसे पहले फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर वहां पहुंचे और अपनी जान की परवाह करे बगैर ही दमकल की लेजम लेकर बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए अंदर पहुंच गए। इसके उपरांत देहात थाने का स्टाफ थाना प्रभारी विकास यादव के साथ भी मौके पर पहुंच गया और कड़ी मशक्कत के बाद सब ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।
आग की सूचना मिलते ही एसपी रात 1 बजे घटनास्थल पर पहुंचे
जैसे ही इस आग की घटना की जानकारी एसपी राजेश सिंह चंदेल को लगी तब स्वयं एसपी श्री चंदेल खुद रात 1बजे मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी एवं पुलिस स्टाफ के लिए दिशा निर्देश देते नजर आए।
दमकल वाहन का नहीं लगा बैक गियर, लोगों ने धक्का लगा कर किया पीछे
एक ओर जहां अग्रवाल हार्डवेयर की दुकान में लगी तो वहीं दूसरी ओर इस आगजनी को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड का ही दम फूल गया और दमकल वाहन का बैक गियर ना लगने के कारण स्थानीय नागरिकों के द्वारा फायर बिग्रेड को धक्का मारकर उसको बैक करने में को लेकर धक्का मारते हुए नजर आए।
...और थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने आग बुझाने थामी पानी की लेजम
विष्णु मंदिर के सामने स्थित अग्रवाल हार्डवेयर में लगी आगजनी की सूचना के बाद जब थाना प्रभारी फिजीकल कृपाल सिंह राठौड़ आए तो उन्होंन अपनी जान की परवाह ना करते हुए स्वयं फायर बिग्रेड की कमान संभाली और अपने हाथों में लेजम लेकर आग को बुझाने लगे।

No comments:
Post a Comment