ब्रांडेड कपड़ों की खरीदी को लेकर उमड़े शहरवासी
शिवपुरी- शहर के बीचों बीच माधवचौक चौराहे के सामने ब्रांडेड कपड़ों का भव्य शोरूम क्लब फॉक्स का शुभारंभ प्रतिष्ठान की पूज्यमाताजी श्रीमती कमला देवी शर्मा के करकमलों से किया गया। यहां बता दें कि क्लब फॉक्स शोरूम के प्रबंधक व मालिक देवेन्द्र शर्मा(लल्लू)भैया-भैया परिवार है जो दतिया स्थित मॉं पीताम्बर पीठ से जुड़े हुए और मॉं पीताम्बरा की असीम कृपा से आधुनिकता के इस युग में ब्रांडेड कपड़ो का भव्य शोरूम शहर के बीचों बीच बनाकर आमजनता के लिए समर्पित किया गया है।
शोरूम के शुभारंभ के साथ ही शहर का वह वर्ग जो ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन है और इनकी खरीदी को लेकर वह दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर व इंदौर जैसे बड़े-बड़े शहरों की ओर रूख करते थे उन्हें अब कहंी और जाने की आवश्यकता नहीं रही और यहीं क्लब फॉक्स शोरूम से आज ऐसे सभी उपभोक्ताओं ने शुभारंभ के खास ऑफर के तहत 50 प्रतिशत से अधिक की छूट का लाभ प्राप्त किया। यहां कंपनी के ब्रांडेड कपड़ों में टी-शर्ट, पेंट, ट्राउजर, शर्ट्स, लॉअर सहित अन्य कपड़े शामिल रहे जिसमें ग्राहकों ने भी जमकर खरीदारी करते हुए खूब खरीदारी की।
इस अवसर पर क्लब फॉक्स कंपनी के प्रतिनिधि व कर्मचारियों ने कपड़ों की विशेषता के बारे में जानकारी दी और इसकी वैरायवटी व लागत मूल्य सहित कई ऑफर भी बताए जिसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं को मिला। इस दौरान यहां क्लब फॉक्स के भव्य शुभारंभ अवसर पर भैया-भैया परिवार की पूज्य माताजी श्रीमती कमला देवी के साथ-साथ भैया-भैया परिवार के बड़े भाई संत कुमार शर्मा संता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, महेश शर्मा व अन्य परिजनों सहित गणमान्य नागरिकों में राजेन्द्र दुबे खजूरी, राजेन्द्र गुप्ता सेठ, मु़केश शुक्ला, गौरव सिंघल, राम यादव, मणिकांत शर्मा, राजू ग्वाल, पंकज शिवहरे, अरूण शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment