शिवपुरी। विगत दिवस शिवपुरी प्रवास पर आई प्रदेश की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शहर के पूर्व पार्षद विष्णु राठौर के निवास पर पहुंची, जहां उन्होंने पूर्व पार्षद विष्णु राठौर की बेटी प्रिया और दामाद कृष्णकांत को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ भाजपा नेताओं की पूरी टीम मौजूद थी जबकि पूर्व पार्षद विष्णु राठौर के परिजनों ने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का आत्मीय भरा स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री यशोधरा राजे ने पार्षद की पत्नी के बीमार होने पर उनका हाल भी जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद और भाजपा के रसूखदार नेता विष्णु राठौर की बेटी का विवाह था और उस समय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया विवाह में शामिल ना हो पाने के कारण विगत दिवस उनके निवास पर वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंची थी जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मंत्री यशोधरा राजे का आतिशी स्वागत भी किया।

No comments:
Post a Comment