---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 8, 2022

मॉंर्निग वॉक ग्रुप के द्वारा कोरोना में उल्लेखनी कार्य करने पर रिटा.सीएमएचओ का किया सम्मान


शिवपुरी-
कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रिटा.सीएमएचओ डॉ.ए.एल.शर्मा का सम्मान मॉर्निंग वॉक के दीवानों ग्रुप के द्वारा स्थानीय टूरिस्ट वेलकम सेंटर पर किया गया। यहां कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुनलाल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार व लेखक प्रमोद भार्गव का एक सदस्य के रूप में अभिनंदन किया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक के दीवाने गु्रप के संयोजक एड.विष्णु गोयल व एमआर संजय शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह सभी मॉर्निंग वॉक के दीवाने समय-समय पर नवीन कार्य करते ही रहते है, महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि हो सेवा कार्य हो, या सम्मान समारोह सभी मे आगे रहते है। मैं तो इसी परिवार का सदस्य हॅंू, तो सदैव अपने प्रेम का इजहार गले में माला डाल कर करते ही रहते है। विष्णु गोयल, ओमप्रकाश जैन, संजय गुप्ता, हरिओम नरवरिया, विमल जैन मामा, संजय ओझा, तुलाराम गुरु, रविराज शर्मा, रामदयाल जैन, मुकेश जैन, उपेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र रजक, अनिल गुप्ता, ब्रजेश केवट, दलजीत भाटिया, मनीष राठौर आदि उल्लेखनीय कार्यो में योगदान देते ही रहते है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी लोगो को करते है, साथ ही आयोजनों के माध्यम से स्वस्थ संदेश व परम्परा का भी निर्वहन करते है।

No comments: