---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 7, 2022

एसडीएम गणेश जायसवाल के प्रयास से गरीबो को मिला धारनाधिकार का लाभ


आवादी पट्टा और धारणाधिकार पट्टों को लेकर कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन दिखा सक्रिय

शिवपुरी-भाजपा शासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की गरीब हितैषी योजना में शामिल आवादी पट्टा और धारनाधिकार पट्टा योजना कलेक्टर अक्षय सिंह के निर्देशन में और एसडीएम गणेश जायसवाल के मार्गदर्शन में रंग लाती दिख रही है।

शिवपुरी नगरीय क्षेत्र के ठकुरपुरा और कठमई क्षेत्र में 2014 से पहले काबिज 15 आदिवासी परिवारों को एसडीएम गणेश जायसवाल के प्रयास से नगरीय क्षेत्र में पट्टा मिलने की कार्यवाही पूरी हो गई है। जिसमे शिवपुरी तहसीलदार नरेशचंद्र गुप्ता,नायव दिलीप कुमार द्विवेदी,आरआई प्रमोद शर्मा एवं पटवारी राहुल वर्मा ने जमीन निरीक्षण और जांच में काफी सक्रिय भूमिका अदा की है। 

एसडीएम गणेश जायसवाल ने बताया कि हमने नगरीय क्षेत्र में 15 आदिवासी परिवारों को शासन के आदेश पर और कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में पट्टा वितरित किये है जिनमे से 10 हितग्राहियों के रजिस्टार कार्यालय में ई पंजीयन भी कराए जा रहे है विगत दिवस 10 पट्टा धारियों को रजिस्टार कार्यालय में  राजस्व अमले के साथ ई पंजीयन के लिए भेज दिया गया है आगमी समय मे हम पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ देने के लिए प्रयासरत है।

No comments: