---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 12, 2022

इंग्लिश एकेडमी के छात्रों ने किया अंचल शिवपुरी का नाम रोशन


किसी छात्रा ने एम पी तीसरा स्थान तो किसी छात्र ने पाया जिले में दूसरा स्थान

शिवपुरी- बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय लाने के लिए लगातार कार्यरत कोचिंग संस्थान इंग्लिश एकेडमी के संचालक इदरीश खान के द्वारा बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिसमें परिणाम यह है कि इंग्लिश एकेडमी के छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित परीक्षा परिणााम में मप्र में टॉप टेन में शामिल होकर तो वहीं कई छात्रों ने जिले में टॉपटेन में स्थान पाकर इंग्लिश एकेडमी सहित अपने घर-परिवार, समाज, जिला, प्रदेश का नाम रोशन किया है। वर्ष 2022 में घोषित परीक्षा परिणाम में कुं. सिम्मी पुत्री दिनेश राठौर शास. कन्या हाईस्कूल अदर्श नगर से कक्षा 12वीं में कृषि संकाय से 500 में से 470 अंक हासिल कर 90 प्रतिशत लाकर प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त की है 

इसके साथ ही आफिया पुत्री अनवर मोहम्मद अंसारी शास.कन्या हाईस्कूल पुरानी शिवपुरी से कक्षा 12वीं में आर्ट संकाय से 500 में से 463 अंक हासिल कर 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, इसी क्रम में दुष्यंत भार्गव पुत्र गिरजेश भार्गव ने हाईस्कूल परीक्षा में शा.उ.मा.वि. क्रं.01 में अध्ययनरत होकर इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में 500 में से 451 अंक हासिल कर 90.2 अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इनमें कक्षा 12वीं की आफिया अंसारी को जिले में द्वितीय स्थान हासिल करने पर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रशंसा पत्र भेंजकर बधाईयां दी है। इस तरह इंग्लिश एकेडमी में कोचिंग प्राप्त करने वाले इन सभी छात्र-छात्राओं ने बेहतर शिक्षा प्राप्त करते हुए मप्र और जिले में टॉप स्थानों पर अपना स्थान सुनिश्चित कर अंचल शिवपुरी का नाम रोशन किया है।

No comments: