---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 25, 2022

खुदी लाईन से ठण्डी सड़क मार्ग हुआ अवरूद्ध


शिवपुरी-
नगर पालिका शिवपुरी के द्वारा जगह-जगह खुदाई का कार्य नल कनेक्शन के नाम पर किया जा रहा है इसी क्रम में शहर के ठण्डी सड़क को जाने वाले प्रमुख मार्ग को भी बीते कई दिनों से खोद दिया गया और इस मार्ग को मुख्य बाजार से आने-जाने के लिए अवरूद्ध कर दिया गया। यहां करीब 13 दिन होने को है लेकिन इस मार्ग से अब तक खुदे हुए गढ्ढों को पूरा नहीं किया गया। यहां नगर पालिका के द्वारा जलावर्धन योजना के बिल जमा करने व नए कनेक्शन को लेकर रसीद काटने का दफ्तर भी यहीं स्थित है लेकिन यहां लोग इस कार्यालय तक आने-जाने में काफी परेशानी महसूस कर रहे है और खुदे हुए गढ्ढे के कारण कई बार वह दुर्घटना का शिकार भी हो रहे है। 

यहां के रहवासी रिटायर सीएमओ शीतलचंद्र मिश्रा के पुत्र भाजपा नेता प्रभात मिश्रा ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह काफी परेशान है क्योंकि उनके मुख्य द्वार से बाजार और राजेश्वरी मंदिर सहित ठण्डी सड़क को आने-जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग  है और यहां 13 दिनों से खुदे हुए गढ्ढे को पूरा नहीं किया गया जिसके चलते यह मार्ग एक तरह से बंद सा हो गया है। इसे लेकर जब नगर पालिका के इंजी. सचिन चौहान और कोमल वैश्य से कई बार शिकायत कर समस्या निराकरण की मांग की लेकिन बीते 6 दिनों से काम ही पूरी तरह से बंद कर दिया गया और यहां अब लोगों के लिए और भी अधिक समस्या हो गयी है। कई घर-परिवार इस मार्ग से होकर अपने गतंव्य कीओर से जाते है लेकिन मार्ग बंद होने के कारण वह परेशानी का सामना कर रहे है।

इनका कहना है-
राजेश्वरी रोड़ से टेकरी बाजार और अन्य मार्गाे के लिए ठण्डी सड़क का यह खुदा हुआ मार्ग बीते कई दिनों से खुदा ही पड़ा हुआ है इसे दुरूस्त नहीं किए जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नपा को चाहिए कि वह यहां रूके हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराऐं और आम जनता को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाऐं।
लक्ष्येन्द्र शर्मा
निवासी राजेश्वरी रोड़, शिवपुरी-

No comments: