शिवपुरी- मप्र शासन के तहत चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग के द्वारा शहर के गुरूद्वारा रोड़ स्थित जैन दूध डेयरी से सैम्पल लिए गए और मामले की पड़ताल शुरू की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली थी कि मिलावटी दूध का विक्रय नगर में किया जा रहा है इसे लेकर नरवर से दूध लेकर शहर के गुरूद्वारा रोड़ स्थित जैन दूध डेयरी पर इनका दूध आता है इस सूचना पर खाद्य विभाग का प्रशासनिक अमला यहां पहुंचा और दूध डेयरी संचालक के सामने ही दूध के सैम्पल लिए गए। यहां खाद्य विभाग से जुड़े अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शासन के द्वारा इन दिनों मानव स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जानकारी मिलने पर अनेकों जगहों पर पहुंचकर खाद्य विभाग की टीम सैम्पल लेेने का कार्य क रही है।
यहां से दूध, घी, पनीर आदि के सैम्पल लिए है यह लिए गए सैम्पल भोपाल स्थित राज्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाऐंगें जहां सैम्पल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी। यहां जैन दूध डेयरी पर खाद्य विभाग की टीम पहुंचते ही लेागों में अफरा तफरी मच गई वहीं खाद्य विभाग ने मौके पर ही दुकान संचालक के सामने उसे सैम्पल लिए और इन नमूनों को एकत्रित कर भोपाल भेजने की तैयारी की। यहां बताना होगा कि खाद्य विभाग के द्वारा लगातार मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत लगातार जिले भर में कार्यवाही जारी है अभी कुछ दिनों पूर्व ही इण्डस्ट्रीय एरिया में अग्रवाल फूड प्रोडक्ट के यहां छापामार कार्यवाही देहात पुलिस के साथ की गई थी जिसमें सैम्पल लिए गए और उन्हें भी भोपाल भेजा गया और इसी क्रम में अब यह कार्यवाही शहर के ही बीचों बीच गुरूद्वारा रोड़ स्थित जैन दूध डेयरी पर की गई।
इनका कहना है-हमें जानकारी मिली थी कि जैन दूध डेयरी पर नरवर से कुछेक लोगों का दूध आता है जो कि मिलावट है इस सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने यहां पहुंचकर सैम्पल लिए और इन सैम्पलों को भोपाल भेजकर वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
आशुतोष मिश्रा
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment