---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 11, 2022

सरपंच पुत्र की शिकायत पर रोजगार सहायक को 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा


शिवपुरी।
जिले के नरवर में लोकायुक्त पुलिस ने आज एक रोजगार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यहां बता दें कि ग्राम पंचायत सिलरा के रोजगार सहायक सरपंच पुत्र से किसी काम के एवज में 1 लाख रूपए की रिश्वत मांग रहा था जिसकी श्किायत सरपंच के पुत्र ने लोकायुक्त में की जहां लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

एक लाख की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

करैरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने दोपहर 1 बजे लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा ग्राम पंचायत सिलरा के रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी जनपद पंचायत नरवर के रोजगार सहायक रूपये 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि ग्राम सिलरा सरपंच के भाई वसीम खान द्वारा पंचायत के कामों में कमीशन मांगने पर सचिव द्वारा रूपये 2 लाख 17 हजार की मांग की गई थी जो बाद में 2 लाख रूपये में सौदा तय हो गया था जिसकी पहली किस्त बुधवार को 1 लाख रूपये नगद देना तय हुआ। जिसके चलते जब सरपंच पुत्र के द्वारा यह भ्रष्टाचार रूपी रकम रोजगार सहायक को दी गई तभी यहां लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही करते हुए मौके से रोजगार सहायक को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। 

यह रहे लोकायुक्त टीम में 

रोजगार सहायक के खिलाफ की गई कार्यवाही में योगेश कुरचानिया, कविंद्र सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह तोमर, भरत सिंह किरार, श्रीमती अंजली शर्मा आरक्षक, हेमंत शर्मा की विशेष भूमिका रही साथ ही लोकायुक्त टीम में सुरेंद्र सेविल, देवेंद्र पवैया, विनोद शाक्य, अंकित शर्मा, अमर सिंह गिल सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

इनका कहना है-

हमें शिकायत मिली थी इसके आधार पर रोजगार सहायक को 1 लाख रूपये की नगद रिश्वत लेते हुए दबोचा गया, आगे की कार्यवाही भी जारी रहेगी। 

कविन्द्र सिंह चौहान

निरीक्षक, लोकायुक्त, शिवपुरी


 

No comments: