व्यापार मंडल ने पानी के लिए थाना परिसर में लगवाया आरओशिवपुरी/भौंती। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में थाना प्रभारी भौंती संजय मिश्रा के द्वारा ना केवल थाना परिसर की तस्वीर बदली गई बल्कि 16 सीसीटीव्ही कैमरों को स्थापित कर पूरे भौंती क्षेत्र को अपराध मुक्त करने को लेकर उसे सुरक्षा की दृष्टि से लैस किया गया है जिससे एक ओर जहां अपराध थमेंगें तो वहीं दूसरी थाना परिसर में भी साफ-सफाई, रंगाई-पुताई होकर थाने के स्वरूप को भी बदलने का अभिनव प्रयास किया गया है।
बताना होगा कि भौंती कस्बे में कई ऐसे अपराध घटित हुए जिससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन यहां अपराध की रोकथाम को लेकर थाना प्रभार संजय मिश्रा के द्वारा भौंती कस्बे में चोरी के बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए भौंती कस्बे को 16 सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। जिसमे मुख्य बाजार से लेकर रहवासी इलाके में भी तीसरी आँख से निगरानी की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से अब बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में कस्बे की हर गतिविधि पर अब पुलिस के अधिकारी सीधी नजर रखेंगे। यह कैमरा पूरी तरह से अत्याधुनिक है। उसका डिस्प्ले पुलिस के अधिकारियों के साथ ही थाना प्रभारी के मोबाइल पर भी होगा।
भौंती थाना प्रभारी संजय मिश्रा के 6 माह कार्यकाल में बदली थाने की तस्वीर
जिले के भौंती थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने अभी करीब 6 माह पहले थाने की कमान संभाली जिसके बाद वह क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और थाने की तस्वीर बदलने में लग गए जिसके चलते थाना प्रभारी संजय मिश्रा के प्रयासों को स्थानीय व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया और क्षेत्र में होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने और ऐसे लोग जो इस तरह की घटनाओं में लिप्त रहते है उन्हें पकडऩे को लेकर भौंती कस्बे में 16 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है इन सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से पूरा कस्बा भौंती पुलिस की निगरानी में है जिस पर अब कस्बे में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।
व्यापार मण्डल ने थाना परिसर में लगाई प्याऊ
एक ओर जहां भौंती थाना प्रभारी संजय मिश्रा के द्वारा अपने एवं स्थानीय व्यापार मंडल के प्रयासों से थाने की तस्वीर को बदलने का सफल प्रयास किया गया तो वहीं भौती थाना कस्बे के साथ ऑडियो थाना परिसर में व्यापार मंडल के अथक प्रयासों से थाना परिसर में शुद्ध पेयजल ठंडा पीने के पानी के लिए आरो फिल्टर वाटर भी प्याऊ के रूप में लगाया गया है यहां कस्बे में 16 सीसीटीवी कैमरा और महिला एव पुरषों के लिए शौचालय के लिए दुरस्ती कराई गई है। इसके अलावा भौंती थाने की रंगाई पुताई भी बीते कई सालों से नही हुई थी इसे लेकर यहां भौंती थाने की कमान संजय मिश्रा को 6 माह पहले मिली और उन्होंने कस्बे में व्यापार मंडल की मदद से भौंती थाने परिसर की पुताई कराई गई। जिससे थाने की तस्वीर बदल गई।

इसके पूर्व भी वह जहां भी पदस्थ रहे वहां उन्होंने अपने प्रयासों से थाने के स्वरूप को बदलने का कार्य हमेशा किया जिसमें कोलारस में जहां मंदिर की स्थापना की गई तो वहीं देहात थान में पदस्थी के दौरान अपने दफ्तर व थाना परिसर को भी संवारा गया और अब वह वर्तमान में भौंती में पदस्थ होकर एक आधुनिक शौचालय अधिकारियों के साथ-साथ आमजन के लिए पीने के ठण्डे पानी की व्यवस्था व थाना परिसर को भी दुरूस्त कराने का कार्य उनके द्वारा किया गया।
व्यापार मण्डल ने थाना परिसर में लगाई प्याऊ
एक ओर जहां भौंती थाना प्रभारी संजय मिश्रा के द्वारा अपने एवं स्थानीय व्यापार मंडल के प्रयासों से थाने की तस्वीर को बदलने का सफल प्रयास किया गया तो वहीं भौती थाना कस्बे के साथ ऑडियो थाना परिसर में व्यापार मंडल के अथक प्रयासों से थाना परिसर में शुद्ध पेयजल ठंडा पीने के पानी के लिए आरो फिल्टर वाटर भी प्याऊ के रूप में लगाया गया है यहां कस्बे में 16 सीसीटीवी कैमरा और महिला एव पुरषों के लिए शौचालय के लिए दुरस्ती कराई गई है। इसके अलावा भौंती थाने की रंगाई पुताई भी बीते कई सालों से नही हुई थी इसे लेकर यहां भौंती थाने की कमान संजय मिश्रा को 6 माह पहले मिली और उन्होंने कस्बे में व्यापार मंडल की मदद से भौंती थाने परिसर की पुताई कराई गई। जिससे थाने की तस्वीर बदल गई।

No comments:
Post a Comment