---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 11, 2022

रफ्तार पर लगाम को लेकर यातायात विभाग की कार्यवाही जारी, काटे 12 वाहनों के चालान



यातायात विभाग ने दुर्घटना नियंत्रण को लेकर तेज गति वाले वाहनों पर की चालानी कार्यवाही 

शिवपुरी- चार पहिया वाहन यदि नियंत्रित गति से चलें तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी लेकिन देखने में आ रहा है कि यातायात नियमों की अव्हेलना करते हुए कई चार पहिया वाहन चालक तेज गति से वाहन दौड़ा रहे है। ऐसे वाहनों के खिलाफ जो तेज गति से चला रहे है उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में यातायात प्रभारी रणवीर यादव के नेतृत्व में सूबेदार प्रियंका घोष के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 12 चार पहिया वाहनों के चालान मौके पर काटे गए। 

जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि यातायात पुलिस के द्वारा नवनिर्मित थीम रोड पर तेज गति से चलने वाले 10 वाहन चालकों के खिलाफ इंटरसेप्टर व्हीकल द्वारा चलानी कार्रवाई की गई है क्योंकि तेज गति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसमें कई लोगों की जान जा रही हैं एवं कई गंभीर घायल भी हो रहे हैं जिसके चलते ऐसे स्पीड वाले वाहन जो तेज गति से यातायात नियमों की अव्हेलना करते हुए दौड़ रहे है उन पर यह कार्रवायी की गई है, चूंकि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा थीम रोड गुना बाईपास से ककरवाया मोड़ एवं ग्वालियर बायपास से 18 बटालियन तक स्पीड लिमिट 30मिी/किलोमीटर रखी गई है जिसका पालन चार पहिया वाहन चालक नहीं कर रहे हैं और अपनी चार पहिया कार की स्पीड 70, 80, 90, 100 प्रति किमी की गति पर चला रहे हैं जिससे कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है। 

ऐसे में इन वाहनों को लेकर यातायात पुलिस द्वारा थीम रोड पर वाहन की स्पीड मापते हुए उन पर कार्रवायी की गई है वह लगातार जारी रहेगी। यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने समस्त तेज गति से वाहन चालाने वालों को नसीहत भरा संदेश देते हुए कहा कि यदि यातायात पुलिस की इस तरह की इंटरसेप्टर वाहन जो कि चार पहिया वाहन की गति की माप करता है और अधिक स्पीड होने पर तत्कालन वाहन को पकड़ लिया जाता है ऐसे वाहन चालकों को इस चालानी कार्रवायी से बचना है तो वह अपनी कार की स्पीड 30किमी या उसे नीचे रखें। बुधवार को की गई यातायात विभाग की इस कार्यवाही में 12 वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई है। 

इन वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही

इंटरसेप्टर वाहन से वाहन की स्पीड मापने के बाद तेज गति से चलने वाले वाहनों की जो कार्यवाही की गई उसमें 12 वाहन शामिल रहें, इनमें वाहन क्रं.एमपी 07 सीसी 2969 मुकेश पुत्र रघुवीर रावत निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी, वाहन क्रं.एमपी 08 सीए 4757 हेमराज पुत्र भूरेलाल धाकड़ निवासी जामनेर जिला गुना, वाहन क्रं.एमपी 07 सीजी 6163 गौरव पुत्र फूलसिंह कुशवाह निवासी बदरवास, एमपी 33 सी 4377 बलराम पुत्र सुखलाल बाथम निवासी करौंदी शिवपुरी, एमपी 04 ईबी 0121 अविनाश पुत्र रामचन्द्र गंगवाल निवासी भोपाल, एमपी 33 सीए 0698 रणवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी रातौर जिला शिवपुरी, आरजे 28 सीएफ 8453 नवीन पुत्र कैलाश नारायण गुप्ता निवासी विजयपुरम कॉलोनी शिवपुरी, एमपी 40 बीई 0827 मयंक साहू पुत्र एमपी साहू निवासी विदिशा, एमएच 47 एएन 3888 चन्द्रात एस.पटेल निवासी सूरत गुजरात, एमपी 33 बीबी 1945 प्रकाश पुत्र इमरतलाल कुशवाह निवासी कोलारस जिला शिवपुरी, एमपी 33 बीबी 8714 बलवंत पुत्र भैंरोलाल रावत निवासी कोलारस जिला शिवपुरी एवं एमपी 33 सी 7062 कन्हैया पुत्र सीताराम किरार निवासी सुभाषपुरा जिला शिवपुरी शामिल है जिनके खिलाफ 1-1 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। 

No comments: