---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 11, 2022

अतिकमण मुहिम : करोड़ों की भूमि मुक्त कराई


शिवपुरी-
जिले के नरवर नगर आज फिर एक बार प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम को चलाया है। नरवर तहसील, नगर परिषद एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नगर में शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने के दूसरे चरण की कार्यवाही स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत के वार्ड नं 15 एवं राजस्व ग्राम सिकन्दरपुर में नरवर मोहनी रोड एवं नवीन कृषिमण्डी के पीछे स्थित शासकीय भूमि सर्वे नं 471, 472/1, 385, 386 की भूमि पर 03 अगस्त 2021 को नरवर क्षेत्र में आई सिंध की बाढ के बाद सक्रिय हुये राजनैतिक एवं माफियाओं द्वारा फर्जी बाढ़ पीडितों की टीम के साथ शासन की उक्त सर्वे नंम्बरान की 11.76 हैक्टर यानिकि 59 बीघा भूमि पर कच्चे पक्के मकानात बनाकर, तारफेन्सिंग कर, जुताई कर अवैध कब्जे कर लिये गये थे उक्त भूमि की कीमत लगभग 5 करोड रू बताई जाती है। 

प्रशासन द्वारा नगर पंचायत मदाखल दस्ता, पुलिस का सुरक्षा दल तहसील का राजस्व दल द्वारा जे.सी.बी, फायरबिग्रेड व मदाखल दस्ते के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर आज प्रात: 11 बजे से अतिक्रमण हटाओं मुहिम तहसीलदार रूचि अग्रवाल के निर्देशन में राजस्व दल द्वारा चिन्हित भूमि पर प्रारम्भ की गई जो शाम: 05 बजे तक जारी रही। 

ताया गया है कि प्रशासन द्वारा नगर में शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने के पूर्व अतिकामकों को कई बार नोटिस देकर जबाव मांगा गया जिनके द्वारा संतोषजनक जबाव ना मिलने के कारण राजस्व न्यायालय द्वारा पारित बेदखली आदेश के बाद आज की कार्यवाही की गई। अवैध कब्जा हटाने की मुहिम में लगभग 03 दर्जन कच्चे घर एक दर्जन पक्के घर, तारफेन्सिंग आदि को मौके से जे.सी.बी से नेस्तनाबूत कर दिया गया। नगर में आज द्वितीय चरण की अतिक्रमण हटाओं मुहिम के बाद प्रभारी तहसीलदार ने कहाकि मुहिम लगातार जारी रहेगी।

No comments: