शिवपुरी-जिले के बामौरकलां में श्री सद्गुरू कबीर आश्रम पर तहसीलदार एवं अन्य पुलिस अमले के द्वारा बगैर सूचना के हुई कार्यवाही के विरोध में अभा कोली समाज में रोष व्याप्त है और इस घटना के विरोध में मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कोली समाज ने डिप्टी कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपते हुए कबीर आश्रम में की गई कार्यवाही से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
यहां शिकायती आवेदन में अभा कोली समाज के अध्यक्ष मनोहर सिंह पार्षद, उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार देलवार व एड.राजकुमार शाक्य ने बताया कि बामौरकलां में श्रीसद्गुरू कबीर आश्रम जो कि कोली समाज के 35 वर्ष पुराने पूर्वज के रूप में मौजूद है जहां इस स्थल पर कबीर सेवक भजन, सत्संग करते हुए चले आ रहे है उक्त स्थल पर विधायक विधानसभा पिछोर के द्वारा कोली समाज की मांग पर सामुदायिक भवन विधायक निधि से स्वीकृत कराकर निर्माण कराया था जिसमें भवन निर्माण की स्वीकृति कार्यालय ग्राम पंचायत बामौरकलां द्वारा दी गई थी साथ ही ना तो यहां कोई आम रास्ता रोका गया और ना ही किसी तरह का व्यावसायिक कोचिंग आदि की गई।
यहां केवल समाज के लोग शाम को बच्चों के साथ कबीर बीजक पाठ करने एवं पूजा आरती करने जाते है वहीं आश्रम के समीप ही जगदीश दुबे व उनके पुत्रगण द्वारा अरूण अजय ने सरकारी भूमि पर 4 हजार वर्गफिट भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है एवं बामौर में अन्य देवी देवताओं के अनेकों मंदिर बने हुए है जिसमें हम लोग भी पूजा अर्चना करते जाते है लेकिन उक्त लोगों के द्वारा सदगुरू कबीर साहिब के आश्रम से बहुत ही द्ववेष पूर्ण भावना रखी जाती है
इसी क्रम में एसडीएम पिछोर जेपी गुप्ता के द्वारा स्थानीय विधायक से संबंध होने के चलते अपनी प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर 9 मई को यहां उक्त कबीर आश्रम स्थल पर बगैर नोटिस व सूचना दिए ही कमरों में प्रवेश किया गया और सद्गुरू साहिब की तस्वीर व पूजा का सामान अपमानजनक तरीके से बाहर फेंक दिया गया और वहां मौजूद लोगों को जेल में भेजने की धमकी भी दी गई। इस घटना से समस्त कोली समाज में रोष व्याप्त है और जिला मुख्यालय पर इस घटना के विरोध में कार्यवाही की मांग करते हुए अभा कोली समाज के द्वारा एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता को सौंपा गया जिसमें 15 दिनों के भीतर कबीर आश्रम में हुई कार्यवाही में शामिल सभी प्रशासनिक टीम के निलंबन की मांग की है अन्यथा समस्त तहसीलों में कोली समाज के द्वारा टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


.jpeg)

No comments:
Post a Comment