---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 11, 2022

शासकीय अध्यापक संगठन ने समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो होगा धरना प्रदर्शन

शिवपुरी-शिक्षा विभाग में सातवें वेतनमान की द्वितीय किस्त का भुगतान मई 2021 तक एवं वेतन वृद्धि की द्वितीय किस्त का भुगतान मार्च 2022 तक होना था जो कि संकुल केंद्रों के द्वारा अभी तक नहीं किया गया है एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का अनुमोदन भी अभी तक नहीं कराया गया है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में शासकीय अध्यापक संगठन के जिला अध्यक्ष पवन अवस्थी, संयोजक अरविंद सरैया एवं प्रवक्ता महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश क्रमांक 2022/2953 दिनांक 26 अप्रैल 2022 तक वेतन निर्धारण के आदेश दिए गए थे लेकिन संकुल प्राचार्यो की हठधर्मिता के चलते आज दिनांक तक वेतन निर्धारण नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी आक्रोशित है। शासकीय अध्यापक संगठन के जिला अध्यक्ष पवन अवस्थी ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की समस्याएं बताते हुए कहा कि संकुल प्राचार्य की कार्यप्रणाली लापरवाही पूर्ण रही है। इसी वजह से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। संगठन ने शिक्षकों की समस्याओं को शीघ्र हल करने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में शिक्षकों को धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, जिला संयोजक अरविंद सरैया, जिला प्रवक्ता महावीर मुदगल, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजाबाबू आर्य, शिक्षक संघ के संभागीय कार्यकारी सदस्य नरेश भार्गव, महासचिव अरविंद वर्मा, एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष भरत धाकड़, बलवीर सिंह तोमर, दीपक माझी, सुनील राठौर, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा एवं कैलाश नारायण शाक्य आदि शामिल थे।

No comments: