लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम मानस भवन शिवपुरी में संपन्न हुआशिवपुरी-लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के तहत मातृ दिवस पर मानस भवन में चिकित्सा शिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास विभाग के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार की इस महात्वाकांक्षी योजना के तहत जिले की 96 हजार से अधिक बेटियाँ अब तक लाड़ली लक्ष्मी बन चुकी हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पुष्पवर्षा से लाड़लियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाघा बार्डर के भ्रमण से लौटी लाडली लक्ष्मियां को तथा दो बेटियों के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय लाडली उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण लाडली लक्ष्मियों को बडी स्क्रीन पर दिखाया-सुनाया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाडली लक्ष्मी 2.0 योजना का शुभारंभ किया, लाडली लक्ष्मी संवाद ऐप लान्च किया तथा लाडली लक्ष्मी पंचायत के लिए पुरस्कारों की घोषणा की तथा जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई लाड़ली लक्ष्मी किताब का विमोचन किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने अपने विचार व्यक्त किए। आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड भोपाल के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा नरेन्द्र बिरथरे, विधायक कोलारस वीरेंद्र रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में लाडलियां अपनी-अपनी माताओं के साथ मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा के द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment