---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 9, 2022

श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में चल रहा फिटनेस कैंप



खेल अधिकारी के निर्देशन में ऐरोबिक, योगा और शरीर फिट रखने का दिया जा रहा प्रशिक्षण

शिवपुरी- शरीर फिट तो हर काम हिट इस स्लोगन को इन दिनों शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में साकार किया जा रहा है। यहां मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन व जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के द्वारा महिलाओं-पुरूषों व बच्चों के लिए शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें ऐरोबिक, योगासन, जॉगिंग, रनिंग व अन्य शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जूडो प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के द्वारा जबकि योगासन का प्रशिक्षण श्रीमती सपना शर्मा के द्वारा दिया जा  रहा है। 

यहां शिशुपाल रघुवंशी के द्वारा बड़े ही सरल-सहजता के साथ ना केवल ऐरोबिक की डांस क्लासेस के रूप में प्रशिक्षण दिया ज रहा है बल्कि बच्चों को भी ऐरोबिक करने के बाद जूडो के खेल के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वयं जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे द्वारा फिटनेस कैंप में भाग लेकर लोगों के साथ एक्सरसाईज करते है और लोगों को यह मंत्र देते है कि शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए यह क्रियाऐं करें ताकि नियमित रूप से इन्हें अपनाकर शरीर को फिट रखा जाए। 

बताना होगा कि इन दिनों फिटनेस कैंप के माध्यम से बच्चे व उनके अभिभावक नियमित रूप से योगा, ऐरोबिक व अन्य शारीरिक गतिविधियों की क्रियाओं को ना केवल कर रहे है बल्कि इनका प्रशिक्षण प्राप्त कर वह इन्हें नियमित रूप से यदि अपनाऐंगें तो वह सदैव फिट भी रह सकेंगें। यह फिटनेस कैंप आगामी 15 मई तक चलेगा जबकि इसके बाद एक बार फिर से आगे एक नई दैनिक क्रियाओं के साथ नए सेशन के रूप में एक और कैम्प भी लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। सभी शहरवासियों से भी इस फिटनेस कैंप में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की गई है।

No comments: