शिवपुरी/नरवर। नरवर नगर में अज्ञात चोरो का गिरोह सक्रिय हो गया है। नगर के माधव चौक स्थित इण्डिया फस्ट ए.टी.एम पर अज्ञात चोरो ने धावा बोलकर ए.टी.एम को तहस नहस कर दिया व उसमें रखी लगभग पाँच लाख की राशि लेकर अज्ञात चोर फरार गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।जानकारी मुताबिक नगर में उक्त ए.टी.एम के प्रबंधक आदित्य शर्मा ने ए.टी.एम पर पहुंचने पर सम्पूर्ण ए.टी.एम में भारी तोड फोड़ के अलावा कैश वॉक्स मौके पर खाली तथा ए.टी.एम का कम्प्यूटर बैटरी आदि सभी अस्त व्यस्त पाये गये। ए.टी.एम प्रबंधक द्वारा घटना की सूचना पुलिस नरवर को दिये जाने पर पुलिस द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया है। यहां घटना स्थल के पास स्थित माधव चौक पर एवं ए.टी.एम के आस पास एवं सामने की दुकानो पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है, जिनकी पड़ताल नरवर पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।
बता दें कि नरवर नगर में इण्डिया फस्ट ऐजेन्सी के तीन एवं भारतीय स्टेट बैक के दो इस प्रकार कुल 05 ए.टी.एम संचालित है जिनमें से किसी पर भी शासन गाइड लाईन मुताबिक सुरक्षा गार्ड सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाये नही है, साथ ही नरवर क्षेत्र में विगत एक वर्षों में क्षेत्र में हुई किसी भी चोरी की घटना को ट्रेस करने में नरवर पुलिस असफल रही है। ए.टी.एम प्रबंधक अदित्य शर्मा के मुताबिक ए.टी.एम में लगभग साडे चार लाख से पाँच लाख के मध्य कैश मौजूद था तथा एटीएम की भारी तोड फोड कर अज्ञात चोरो ने कैश को अपने कब्जे में किया है।
मिलावटी पेट्रोल का विकय, वाहन चालक पीडि़त
शिवपुरी/नरवर। नरवर नगर में इन दिनों खादय विभाग एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण नगर के पेट्रोल पम्पों पर ऐथनोल आइल की मिलावट करके सरेआम मिलावटी पेट्रोल का विक्रय धडल्ले के साथ किया जा रहा है, लेकिन संबधित अधिकारीगण बाहन उपभोगताओ के साथ की जा रही धोखाधडी को लेकर निष्किय भूमिका में है।
जानकारी मुताबिक नरवर क्षेत्र में ही मिलावटी पेट्रोल के कारण लगभग पाँच सौ से अधिक दो पहिया वाहनो के इंजनो में खरावी आ चुकी है। इन दिनो मिलाबटी पेट्रोल के कारण दो पहिया बाहनो का एक दम बन्द हो जाना एवं यकायक स्पीड बढ जाना आम बात हो गयी है, उक्त कारण से र्दुघटनाओ का भी भय बना हुआ है। बता दें कि गत दिवस उपभोक्ताओ की शिकायत पर लोडी माता के सामने नरवर शिवपुरी वाय पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पम्प को प्रशासन द्वारा जॉच होने तक सील्ड किया गया था जिसे पुन: जॉच किये बगैर ही खोल दिया गया है जो नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

No comments:
Post a Comment