---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 9, 2022

राजस्व विभाग की आरआई व पटवारी से क्षुब्ध होकर मप्र पटवारी संघ ने सौंपा डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन


शिवपुरी-
जिले के करैरा के ग्राम कुठीलागढ़ में राजस्व विभाग की आरआई श्रीमती प्रीति भारती व पटवारी सुबोध तिवारी के साथ ग्रामीणजनों के द्वारा की गई अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाए जाने को लेकर मप्र पटवारी संघ में रोष व्याप्त है और संगठन ने इस घटना से क्षुब्ध होकर एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा जिसमें इस मामले में पंजीबद्ध आरोपियों को 03 दिन में गिरफ्तार करने की चेतावनी दी गई अन्यथा 03 दिन बाद कलमबंद हड़ताल की बात कही गई है जिसकी संपूर्ण जबाबदेही भी जिला प्रशासन की रहेगी। 

कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपते हुए मप्र पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जाटव ने बताया कि बीती 7 मई को करैरा जिले के ग्राम कुठीलागढ़ में राजस्व विभाग आरआई श्रीमती प्रीति भारती व पटवारी सुबोध तिवारी के द्वारा भूमि का सीमांकन किया जा रहा था तभी ग्राम के ही अमर सिंह पुत्र गगुआ जाटव व अन्य 7 जाटव समाज के लोग आए और उन्होंने ना केवल आरआई व पटवारी से अभद्रता की बल्कि शासकीय कार्य में बाधा भी पहुंचाई। इस तरह शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता को मप्र पटवारी संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगा इसलिए घटना के तीन दिनों के भीतर इस मामले में पंजीबद्ध सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाए अन्यथा 03 दिन बाद मप्र पटवारी संघ के समस्त पटवारी जिले भर में कलम बंद हड़ताल करने को बाध्य होंगें। इस दौरान अन्य पटवारी साथी भी मौजूद रहे।

No comments: