---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 18, 2022

वरिष्ठ समाजसेवी गुर्जर बने प्रदेश उपाध्यक्ष


शिवपुरी-
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी सुघर सिंह सूबेदार मगरोनी को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। अपने इस मनोयन पर श्री गुर्जर ने कहा कि गुर्जर महासभा के उदेश को समाज हित में अपना अमूल्य योगदान देकर समाज को नई दिशा प्रदान करूंगा और मध्य प्रदेश इकाई को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा इस अवसर पर सरवन सिंह, अमर सिंह कोटिया, लक्ष्मण सिंह, जंडेल सिंह,कप्तान सिंह, पदम सिंह, अवतार सिंह,फतेह सिंह, धर्मेंद्र गुर्जर, अमोल सिंह, लक्ष्मण सिंह, दशरथ सिंह,  आदि गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

No comments: