शिवपुरी। जनसुनवाई में घर से बिना बताए गए पत्नि तो पति को वापस नहीं मिली लेकिन लगातार उसे जान से मारने की धमकियां जरूर मिल रही है। इसे लेकर पीडि़त ने जनसुनाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।यहां शिकायत कर्ता फरियादी प्रकाश पुत्र खच्चेराम कुशवाह निवासी संजय कॉलोनी हाल निवासी कालीमाता घोसीपुरा ने जनसुनवाई में एसपी को अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि 13 अप्रैल को सुबह वह सेंटिंग के काम से घर से निकल गया जब शाम को वह वापस आया तो देखा की मेरी पत्नी नीलम कुशवाह व बच्ची मधु कुशवाह 3 साल घर पर नहीं है। जिस पर अपने पुत्र जयदीप कुशवाह से पूछा तो उसने बताया कि मम्मी 12 बजे ही बिना बताए घर से चली गई आस—पड़ोस व रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। साथ ही घर से 50 हजार रूपए भी गायब थे।
मामले को लेकर फिजीकल थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन अभी तक मेरी पत्नी व बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं कुछ दिनों से मुझे 8085031442, 8120516707 नंबर से फोन आ रहे हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिससे मुझे व मेरे पुत्र को जान का खतरा बना हुआ है। मामले को लेकर 26 अप्रैल को थाने में भी आवेदन दे दिया लेकिन अभी तक पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है इसलिए आप मेरी मदद करें और मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करवाएं।

No comments:
Post a Comment