---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 10, 2022

जनसुनवाई : पिता की मृत्यु के बाद पुत्र ने मांगी अनुकम्पा नियुक्ति तो कलेक्टर ने कहा रिक्त होने दो जगह फिर बुलाऐंगें


शिवपुरी-
मेरे पिता स्व.बचन लाल जाटव प्राथमिक शिक्षक के रूप में प्रा.विद्यालय विनेगा कॉलोनी तहसील जिला शिवपुरी के दौरान शिक्षा विभाग में कार्यरत थे और कोविड के दौरान उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी, पिता की मृत्यु के बाद घर में मॉ, छोटी बहिन और मैं पुत्र ही केवल चार सदस्य है बाबजूद इसके कोविड में मृत्यु के बाद भी विभाग के द्वारा अब तक अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी गई, आपसे निवेदन है कि कृप्या अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की जावे। 

शिक्षक पिता की मृत्यु के पश्चात अनुकम्पा नियुक्ति मांगने यह निवेदन किया अरूण कुमार बौद्ध निवासी ग्राम चंदनपुरा कत्थामिल शिवपुरी ने जिन्हें अनुकम्पा नियुक्ति का जब जबाब कलेक्टर अक्ष्य कुमार सिंह ने दिया तो वह हैरान रह गया और अनुकम्पा नियुक्ति ना मिलने को लेकर जान से मर जाने की धमकी तक दे डाली। यहां कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर शिकायतकर्ता अपनी मॉं को लेकर अनुकम्पा नियुक्ति मांगने पहुंचा था। वहीं शिकायतकर्ता अपनी यह अनुकम्पा संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री, निज सहायक सीएम कार्यालय, कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, राज्यमंत्री जसवंत जाटव को भी शिकायत कर चुका है।

इनका कहना है-
        अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में हमने बता दिया है कि कई लोग रिटायर भी हो रहे है और जैसे ही कोई रिक्त  स्थान होता है अनुकम्पा नियुक्ति दे दी जावेगी।
अक्षय कुमार सिंह
कलेक्टर, शिवपुरी

No comments: