---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 10, 2022

सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी ने मांगा किए गए काम का भुगतान


शिवपुरी।
जिला मुख्यालय सिथत कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाली जनसुनवाई में फरियादी हरिवंश त्रिवेदी सेवा निवृत्त प्रमुख कलाकार सामाजिक न्यास एवं नि:शक्तजन कलयाण विभाग शिवपुरी पहुंचे। यहां अधिकारियों को अपनी फरियाद सुनाते हुए हरिवंश ने बताया कि उनके द्धारा स्वत्तवों के भुगतान के लिए सीएम हेल्पलाइन लागई थी जो लेवल 4 पर लंबित हो गई। उक्त लंबित शिकायत के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को त्वरित निराकरण किए जाने के लिए संबंधित कलाकार के अभिलेखों के साथ संचालनालय में एक सप्ताह के अंदर मौजूद होने के निर्देश दिए गए थे लेकिन आज दिनांक तक मेरे स्वत्वों के भुगतान की कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही संगत अभिलेखों को संचालनालय भेजा गया है। इसलिए मेरे स्वत्व एरियर तथा तृतीय समयवान वेतन का लाभ दिया जाए। मेरे द्धारा लगातार 2013 से विभाग में पत्राचार किया जा रहा है लेकिन सेवा निवृत्ति वर्ष नवबर 2020 तक कोई जबाव नहीं दिया गया है।

No comments: