शिवपुरी। प्रधानमंत्री आवास की बाट जो रहे परिवार को जब पीएम आवास नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ तिरपाल लगाकर निवास करने को मजबूर है ऐसे में अपने पीएम आवास को लेकर दूसरी किश्त जारी करने के संबंध में फरियादी जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाली जनसुनवाई में जा पहुंचा और पीएम आवास की किश्त मांगी। यहां शिकायतकर्ता मुकेश खटीक पुत्र सरवन खटीक निवासी वार्ड नं. 35 संजय कॉलोनी ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था लेकिन उसकी दूसरी किश्त अभी तक नहीं मिली है जिस कारण काम रूका हुआ पड़ा है और वह मकान में तिरपाल लगाकर रह रहा है। नगर पालिका के अधिकारी मामले को लेकर कोई स्पष्ट जबाव नहीं दे रहे हैं। कृपया दूसरी किश्त दिलवा दो जिससे हम मकान पूर्ण कर सकें। पीडि़त ने जनसुनवाई के माध्यम से अपने आवास को लेकर दूसरी पीएम किश्त की राशि प्रदाय करने की गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment