---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 10, 2022

रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर को लेकर रेडिएण्ट संस्थान को किया गया सम्मानित


शिवपुरी-
विगत 10 वर्षों से अपने कैंपस के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जिले के प्रतिष्ठित एजुकेशन ग्रुप रेडिएंट को रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष पर एक गरिमामय समारोह में रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा शिवपुरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा शिवपुरी के उपाध्यक्ष आलोक एम.इंदौरिया, सचिव समीर गांधी, कोषाध्यक्ष विपिन शर्मा एवं अन्य सदस्यों के द्वारा रेडिएंट की इस पुनीत कार्य के लिए प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में संस्था के संचालक शाहिद खान को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, रेडिएंट ग्रुप के कोआर्डिनेटर अखलाक खान सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments: