---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 7, 2022

विवाह समारोह का टीका लेकर आ रहे वाहन का टायर फटा, वाहन पलटने से तीन की मौत, पांच घायल


अनियंत्रित होकर वाहन पलटने से तीन की मौत, पांच घायल, घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी

शिवपुरी- इन दिनों चल रहे शादी समारोह के दौरान लगातार हादसे भी हो रहे है। यही वजह है कि शनिवार को डबरा पिछोर से टीका देकर शिवपुरी आ रहे एक परिवार की कार का टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों की मेडिकल कॉलेज में आते वक्त मौत हो गई। वही एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है व तीन घायल लोगों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।  

जानकारी के अनुसार जिले के करसेना वाले बृजेश शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी के यहां शनिवार को विवाह समारोह को लेकर जायलो वाहन में सवार होकर डबरा पिछोर ग्वालियर से जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद कॉलोनी में टीका कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आ रहे थे, जहां उनका वाहन शिवपुरी नरवर मार्ग ठाकुर बाबा मंदिर के पास एकाएक वाहन का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे इस हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की मेडीकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं घटना में अन्य घायलों को उपचार हेतु मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

जिन लोगों की इस सड़क हादसे में मौत हुई है उनमें रवि शंकर पिता प्रमोद शर्मा उम्र 25साल, विनीत पिता कल्लू शर्मा उम्र20 साल निवासी पिछोर एवं उपदेश श्रीवास्तव उम्र 45 वर्ष पिता किशोरी श्रीवास्तव बाबूपुर शामिल है। इस दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बताया गयाहै कि 9 मई को ही बृजेश शर्मा को यहां बारात आने वाली थी और इस बारात के पूर्व टीका लेकर उनके रिश्तेदार आ रहे थे वह शिवपुरी मुख्यालय पहुंचते कि इससे पूर्व ही यह हादसा घटित हो गया।

No comments: