शिवपुरी-थाना फिजीकल क्षेत्र अंतर्गत आने वाली फक्कड़ कॉलोनी की दो नन्हीं बालिकाऐं कब माधव नेशनल पार्क की बाउण्ड्री में प्रवेश कर गई और धीरे-धीरे जंगल में समा गई जब बालिकाऐं नहीं मिली तो परिजन परेशान हुए और मामले की सूचना फिजीकल पुलिस को दी गई। जिस पर थाना फिजीकल प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने अपने पुलिस अमले के साथ मिलकर जंगल में लापता हुई बालिकाओं को तलाश तो काफी मशक्कत के बाद अपने प्रयासों से दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि फक्कड़ कॉलोनी रहने वाली बालिका अनन्या जाटव उम्र 8 साल एवं आरती कुशवाह उम्र 7 साल फक्कड़ कॉलोनी जो कि समीप ही स्थित नेशनल पार्क की बाउंड्री के अंदर एक मोर को देखने के लिए कूद गई, बच्चों को देख मोर अंदर जंगल की ओर चला गया तो वहीं दोनों बालिकाऐं भी मोर के वशीभूत होकर उसे देखने के लिए धीरे-धीरे वह भी जंगल में करीब 8 किलोमीटर अंदर तक चली गई। ऐसे में जब परिजनों को अपनी दोनों बालिकाऐं घर में नहीं मिली तो उन्होंनें आसपास काफी ढूंढने प्रयास किया लेकिन बालिकाऐं नहीं मिली। बाद में परिजनों ने फिजिकल थाने आकर दोनों बालिकाऐं के गुम होने को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले को लेकर रात में ही गंभीरता दिखाते हुए फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ अपने दल-बल के साथ नेशनल पार्क के जंगल में पहुंच गए औश्र रात भर टॉर्च से लापता दोनों बालिकाओं को ढूंढते रहे, कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे फिजिकल थाना के पुलिस स्टाफ ने आखिरकार अपने प्रयासों से दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया और उनके घर पहुंचकर परिजनों के के सुपुर्द कर दिया।
बालिकाओं की सकुशल वापिसी को लेकर उनके परिजनों व अभिभावकों ने वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड एवं फिजिकल थाना पुलिस को धन्यवाद दिया, इन दोनों बालिकाओं को ढूंढने में अहम भूमिका थाना प्रभारी फिजीकल कृपाल सिंह राठौर सहित उनके पुलिस बल में शामिल श्री चौखुटिया, प्रधान आरक्षक सत्यवीर जादौन, प्रधान आरक्षक अजीत तिवारी, प्रधान आरक्षक उदय तोमर, प्रधान आरक्षक अजय तोमर, प्रधान आरक्षक मुकेश परमार, आरक्षक पुष्पेंद्र रावत की अहम भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment